भारत में कोरोना : 30 हजार से कम मरीज मिले, जानें कुल मरीज और मौत की संख्या

नई दिल्ली। देश में तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। लेकिन नए मरीज की संख्या में कमी से अभी राहत है। लगातार चौथे दिन 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले दर्ज किये गए, जबकि 284 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 38,012 मरीज इस बीमारी से जंग लड़कर घर लौट गए। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले केस में गिरावट आ रही है, जो कि लोगों के लिए एर अच्छी की खबर है। लेकिन केरल में आंकड़ा अब भी डरा रहा है। मंगलवार को मिले थे 25,404 नए केस स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में  1772 अधिक मामले आए हैं। केरल में कोरोना के 15,876 मामले केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी।  देश में कोरोना के बीते सात दिनों का आंकड़ा- 8 सितंबर- 43,263 9 सितंबर- 34,973 10 सितंबर- 33,376 11 सितंबर- 28,591 12 सितंबर- 27,254 13 सितंबर- 25,404 14 सितंबर- 27,176 देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के पार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 61,15,690 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75,89,12,277 हो गया है।

यह भी पढ़े- भारत में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन का होगा परीक्षण, DCGI ने दी मंजूरी…

यह वीडियो देखें-