रायपुर। राजधानी में एक बेटे ने गुस्से में अपने पिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। रायपुर में दो दिन में हत्या का यह दूसरा मामला है। मिली जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध में रहने वाले झिरमल सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी रोज देर रात घर पहुंचता था। इस वजह से पिता और पुत्र के बीच रोज झगड़ा होता था। मंगलवार रात फिर विवाद की स्थिति बनी। जिसके बाद हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने गुस्से में अपने पिता के गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। मामले में आमानाका थाना पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात एक बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। मृतक के शव की शिनाख्त झिरमल सिंह की के नाम से की गई है। आरोपी बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है। बता दें कि रायपुर में लगातार दो दिन में ये हत्या का दूसरा मामला है। जिससे शहर में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़े- मां, बेटे और ससुर की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये वजह यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : जिगरी दोस्त बहन को करता था मैसेज, कई बार टोका, नहीं माना तो उतारा मौत के घाट… यह वीडियो देखें-