ममता-प्रियंका में मुकाबला : निर्वाचन आयोग ने भाजपा उम्मीदवार को थमाया नोटिस, शाम तक मांगा जवाब...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को नोटिस दिया है। इसमें कहा है कि उनकी आगे की रैलियों की अनुमति क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए। टिबरेवाल को आज शाम 5 बजे तक जवाब दाखिल करना है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में उपचुनाव हो रहा है। इस हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था। टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। 

सीएम ममता बनर्जी से प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला

प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से होगा। ममता बनर्जी दो दिन पहले ही भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी है।  बता दें कि बीते रविवार से प्रियंका टिबरेवाल ने अपना प्रचार शुरू कर दिया। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की। प्रियंका ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है।  

राकेश टिकैत का तंज, बोले- ‘ओवैशी बीजेपी का चचाजान, अब उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी’

यह भी पढ़े- भारत में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन का होगा परीक्षण, DCGI ने दी मंजूरी… यह वीडियो देखें-