नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे फेज के मैच में दर्शकों की वापसी हो गई है। 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मैच होगा। इसे देखने के लिए फैन्स स्टेडियम में आ सकेंगे। आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। इस दौरान बताया कि यूएई में रविवार को खेले जाने वाले टी20 के दौरान सीमित दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
IPL 2021 का पहला फेज खाली स्टेडियम में खेला गया था। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह खबर शेयर की गई है। 2020 आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था और तब यह खाली स्टेडियम में ही खेला गया था।
IPL 2021 का पहला फेज भारत में खेला गया था और तब भी मैच खाली स्टेडियम में कराए गए थे। 2019 आईपीएल के बाद यह पहला मौका होगा, जब फैन्स स्टेडियम में जाकर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। आईपीएल की साइट पर टिकट बुकिंग को लेकर सारी डिटेल्स शेयर की गई हैं।
आईपीएल के मुताबिक, 16 सितंबर से फैन्स टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com के अलावा PlatinumList.net साइट से भी कराई जा सकती है।
https://twitter.com/IPL/status/1438080277906083843
आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन के सभी मैच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेले जाएंगे। यूएई सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स और प्रोटोकॉल के हिसाब से स्टेडियम में लिमिटेड सीट्स ही होंगी।
बता दें कि बायो-बबल में कोरोना के मामले आने के बाद आईपीएल 14 को स्थगित कर दिया गया था। 4 मई को लीग के स्थगन के समय कुल 29 मैच हुए थे। अब टूर्नामेंट के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्टेडियमों में खेले जाने है। ये मुकाबले दर्शकों की मौजूदगी में खेले जाएंगे। 15 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
[caption id="attachment_2282" align="aligncenter" width="769"]
IPL second phase schedule[/caption]