मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की मदद कर चर्चा में आए थे। उन्होंने कई लोगों को ना सिर्फ अपने घर पहुंचाने का इंतजाम किया, बल्कि उन तक दवाइयां, ऑक्सजीन सिलेंडर जैसी चीजें भी पहुंचाई थीं। अब उनके 6 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची है। हालांकि इस मामले में सोनू सूद और आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बीते दिनों सोनू सूद दिल्ली सरकार के मेंटरशिप प्रोग्राम से जुड़े थे। जो स्कूल के बच्चों के लिए खास तौर पर चलाया जाने वाला कार्यक्रम है। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोग्राम से जुड़ने के कुछ दिनों बाद हाल ही में सोनू सूद की संपत्ति पर आयकर विभाग सर्वे करने पहुंच गया है। अभिनेता के बीते काफी दिनों से राजनीति में आने की रिपोर्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि अभिनेता ने काफी पहले ही ये साफ कर दिया है कि उन्हें राजनीति में उतरने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बीच उनकी संपत्तियों पर आयकर विभाग के सर्वे की खबरें आ रही हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद की 6 प्रॉपर्टीज पर सर्वे किया जा रहा है।
बता दें कि सोनू सूद कोरोना महामारी के लोगों की मदद करने को लेकर चर्चाओं में रहे थे। अपने नेक कामों के लिए उन्हें आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल चुकी हैं। वो सोनू सूद आज भी सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे लोगों को जवाब देते और उन तक मदद पहुंचाते नजर आ जाते हैं। वहीं आयकर विभाग की सर्वे को लेकर अभी तक अभिनेता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
IPL 2021 : आयोजकों का बड़ा फैसला, दर्शक मैच देखने जा सकेंगे स्टेडियम, इस साइट पर बुक होंगे टिकट
शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से तलाक, क्रिकेटर का नहीं आया कोई बयान यह वीडियो देखें-