खरोरा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई की मासिक बैठक इतवार को नगर पंचायत खरोरा के वार्ड 4 स्थित जय मां करियादामा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में किसान आंदोलन के समर्थन में 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई से 50 परिवारों के साथ जेल भरो आंदोलन में जाने के लिए समस्त सदस्यों से सहमति लिया गया। साथ ही इकाई के पदाधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संगठन विस्तार एवं कार्य योजना के बारे में चर्चा किया गया। क्रांति सेना के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा हर माह के दूसरे इतवार को समीक्षा बैठक के रूप में रखने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने खरोरा के कृषि व्यपारियों को चेतावनी भी दी है कि नकली कीटनाशक दवाई की बिक्री न करें। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी एवं जय मां करियादामा की आरती के साथ शुरू हुई। बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संयोजक गजेंद्र रथ वर्मा, अध्यक्ष राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंकर सेन, महामंत्री रामशंरण साहू, सहसचिव नीलकंठ नायक, मीडिया प्रभारी भानुप्रताप भट्ट, सहप्रभारी प्रमोद कुम्भकार, सेनानी भोरमनी महंत, प्रीतम बघेल, राजेश सोनवान समेत अन्य सेनानी की उपस्थित रहे।
क्या डॉ रमन सिंह ने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ का विकास किया, सीएम भूपेश ने ये क्या कह दिया…
राकेश टिकैत का तंज, बोले- ‘ओवैशी बीजेपी का चचाजान, अब उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी’ यह भी पढ़े- भारत में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन का होगा परीक्षण, DCGI ने दी मंजूरी… यह वीडियो देखें-