खरोरा। ब्लॉक में राजनीतिक हलचल का क्रम जारी है। एक ओर जहां कांग्रेस के जाने-माने चेहरे वेदराम मनहरे ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी भी शक्ति प्रदर्शन कर रही है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर कांग्रेसियों का भारी संख्या में इकट्ठा होना इस बात का सबूत है। वेदराम मनहरे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहे थे लेकिन उन्होंने सरकार में अपना काम ना होना बताते हुए उचित स्थान ना मिलने से नाराज होकर दिल्ली में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के सामने भाजपा प्रवेश कर लिया। जिसके बाद से खरोरा ब्लॉक की राजनीति में खलबली मची हुई है।
नकली कीटनाशक के खिलाफ आक्रोश, विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का इस तारीख को जेल भरो आंदोलन…
क्या डॉ रमन सिंह ने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ का विकास किया, सीएम भूपेश ने ये क्या कह दिया…
यह वीडियो देखें-