पुजारी ने चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, बच्चों के सामने ही वारदात को दिया अंजाम...

बलौदाबाजार। साईं मंदिर के एक पुजारी ने बुधवार देर रात चरित्र संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दिया। वारदात से पहले पुजारी दिनभर उससे मारपीट करता रहा। फिर रात को पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से जब वह अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर उसे पत्नी के ऊपर रख दिया। कमरे से आग निकलती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। ये पूरा मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार के कोटमी गांव के रहने वाले रामनारायण पांडेय (35) पुजारी है। वह मंदिर परिसर के मकान में पत्नी मंदाकिनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों, साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) के साथ रहता है। आरोप है कि रामनारायण पांडेय और उसकी पत्नी का बुधवार सुबह से विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान रामनारायण ने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद दोपहर को घर से चला गया। रात करीब 9 बजे लौटा तो पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने गैस चूल्हे को जलाया और पत्नी मंदाकिनी के ऊपर बार-बार रखने लगा। पत्नी की हत्या के बाद पुलिस ने आऱोपी को हिरासत में ले लिया है। साले-साली के सामने ही पत्नी को मार डाला कमरे से आग निकलती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात के दौरान रामनारायण का साला रामायण, साली पूजा और दोनों बच्चे घर में ही थे। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। उनके सामने ही आरोपी ने पत्नी पर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला मंदाकिनी का भाटापारा के तुमागांव में मायक है। पुलिस का कहना है कि रामनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शकी स्वभाव के चलते अक्सर पत्नी से विवाद करता था। महिला कभी अपने घर से बाहर नहीं निकलती थी। अपने भाई और बहन को भी अपने साथ रखे रही व दो छोटे छोटे बच्चे भी घर में ही रहते थे। आरोपी भी पूरा समय मंदिर परिसर और घर पर ही रहता था। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़े- मां, बेटे और ससुर की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये वजह यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार, जानिए वजह… यह वीडियो देखें-