आधार कार्ड अपडेट : बदल दिया है अपना मोबाइल नंबर, तो नए नंबर आधार से ऐसे जोड़े...

नई दिल्ली। आधार कार्ड अब लोगों की पहचान के लिए जरूरी है। साथ ही यह बहुत सी सुविधाओं के लिए आवश्यक है। वहीं कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनका फायदा लेने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। क्योंकि अगर आप आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी फाइनेंशियल लेन-देन करते हैं तो उसके वेरिफिकेशन के लिए आपके उसी मोबाइल नंबर पर ही OTP आता है, जो आधार से लिंक है। या फिर ईमेल आईडी पर। इसलिए UIDAI की वेबसाइट पर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए।  अगर आपने अपना मोबाइल नंबर चेंज किया है तो आधार के वेरिफिकेशन के लिए आपके पास OTP नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में बेहद जरूरी है कि आप आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर बदल लें। आधार नंबर के साथ नया मोबाइल नंबर लिंक कराना काफी आसान है। यदि आधार से लिंक आपका मोबाइल नंबर बंद हो गया है या बदल गया है तो आप दूसरा नंबर लिंक कराना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधार रजिस्ट्रेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहां आपको ये करना होगा। 

  1. फोन नंबर लिंक कराने के लिए आपको Aadhaar करेक्शन फॉर्म दिया जाएगा। इसमें सही जानकारी दें।
  2. पूरी तरह भरा हुआ फॉर्म अधिकारी को 25 रुपए की फीस के साथ जमा करा दें।
  3. फॉर्म जमा कराने के बाद आपको एक स्लिप दी जाएगी। इस स्लिप में अपडेट रिक्वेस्ट नम्बर होगा। इस रिक्वेस्ट नंबर से आप यह चेक कर सकते हैं कि नया मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हुआ है या नहीं।
  4. कुछ दिनों में आपका आधार नए मोबाइल नंबर से लिंक कर दिया जाएगा।
  5. जब आपका आधार नए मोबाइल नम्बर से लिंक हो जाएगा तो, आपके उसी नंबर पर OTP आएगा।
  6. उस OTP का इस्तेमाल कर आप ऑनलाइन अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  7. आप आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करने का स्टेट्स UIDAI के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके भी जान सकते हैं।
यह भी पढ़े- आपके Aadhaar Number से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर, क्या आपको पता है? यह वीडियो देखें-