NCRB की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में बढ़ा अपराध, इस मामले में बिहार से हुए आगे, देखें वर्षवार आंकड़े...

रायपुर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने साल 2020 के आंकड़े जारी किए हैं। इस आंकड़े के अनुसार, छत्तीसगढ़ दुष्कर्म के मामले में बिहार से आगे है। प्रदेश में 2019 में दुष्कर्म के 1036 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2020 में 1210 मामले दर्ज हुए हैं। इन दो सालों में बिहार में 730 और 806 मामले दर्ज हुए। छत्तीसगढ़ में साल 2020 में हर दिन तकरीबन 3 दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं। इसी तरह हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले भारी संख्या में दर्ज किये गए हैं। वहीं साल 2020 में नक्सलियों ने 62 लोगों की हत्या की हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के खिलाफ अपराध बढ़ गया NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर अपराध बढ़ गया है। साल 2018 में 388, साल 2019 में 427, साल 2020 में 502 मामले ऐसे दर्ज किये गए हैं, जो आदिवासियों के खिलाफ घटनाओं से संबंधित है। साल 2018 के मुकाबले साल 2020 में अनुसूचित जाति के खिलाफ भी आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं से संबंधित साल 2018 में 264, साल 2019 में 341, साल 2020 में 316 केस दर्ज किये गए हैं। NCRB 2020 के रिकॉर्ड के मुताबिक प्रदेश में अलग-अलग धाराओं में दर्ज अपराध में भी इजाफा हुआ है। जो इस प्रकार है- हत्या-  972 हत्या का प्रयास-  720 महिलाओं पर हमले- 1187 डकैती- 85 नक्सलियों ने की हत्या- 62 नक्सलियों ने किए हत्या के प्रयास- 139 सेक्सुअल हैरेसमेंट-  171 धोखाधड़ी-  420 दहेज प्रताड़ना-  641 अपहरण-  2008 चोरी-  6040  वर्षवार दर्ज अपराध के आंकड़े- साल 2018 में 98233, साल 2019 में 96561,  साल 2020 में 103173 केस दर्ज किए गए हैं। इस तरह साल 2020 का आंकड़ा बढ़े हुए अपराध की संख्या को साफ बता रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जंगलराज बनाने का लगाया आरोप

एनसीआरबी की रिपोर्ट के बाद विपक्ष हमलावर हो गई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए है। उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ को जंगलराज बनाने का आरोप लगाया है। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी जी कांग्रेस की पूरी बारात आपको प्रदेश का विकास देखने का न्यौता देने गई थी। देखिये!कैसे छत्तीसगढ़ को @bhupeshbaghel ने जंगलराज बना दिया है। हत्या, डकैती और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधियों को सरंक्षण मिला हुआ है। यही विकास हुआ है बस। https://twitter.com/drramansingh/status/1438362457911660547

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकार ने किया पलटवार, भाजपा राज में 50 हजार से अधिक अपराध

एनसीआरबी की रिपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ट्वीट का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 15 साल जब भाजपा की सरकार थी, तब विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया था। तब 50,000 से अधिक हत्या, बलात्कार, डकैती की प्रकरण सामने आए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में अपराध के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है, क्या मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के लिए रमन सिंह कुछ नहीं कहेंगे। सत्ता जाने के बाद जो उनको राजनीति दिख रही है। उन्होंने कहा कि आज रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता खुद कर लें। 15 साल राज करने के बाद अपने चेहरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताने की ज़रूरत पड़ रही है। उन्हें खुद का आंकलन करना चाहिए। भाजपा के 20 दिन के आयोजनों को लेकर मरकाम ने कहा कि 7 साल में मोदी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है। सभी सरकारी सम्पतियों को बेचने का काम कर रहे हैं। 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने था। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए। 97 प्रतिशत लोगों की आमदनी आधी हो गई है। बीजेपी आंदोलनों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी चुनाव नजदीक आता हैं, सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश करती है। आज भाजपा 15 साल में सरकार में रही जो प्रकरण वो बता रहे हैं सभी उन्ही के कार्यकाल के प्रकरण है। क्या डॉ रमन सिंह ने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ का विकास किया, सीएम भूपेश ने ये क्या कह दिया… यह वीडियो देखें-