नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी घोषणा की है। कोहली ने गुरुवार को ट्वीट व इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट की। इस पोस्ट में विराट कोहली ने कहा कि वह आगामी वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। लेकिन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करते रहेंगे।
विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा सहित कई साथियों से सलाह लेने के बाद यह फैसला लिया है। कोहली ने यह भी कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।
कोहली विराट कोहली ने सभी साथी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई को भी धन्यवाद दिया और साथ ही खुद को सौभाग्यशाली भी बताया।
कोहली ने T-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की कप्तानी छोड़ने का कारण कार्यभार प्रबंधन का हवाला दिया। अब वर्ल्ड कप के बाद भारत के T-20I कप्तान के रूप में कौन कार्यभार संभालेगा, ये देखने वाली बात होगी। लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा को उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे हैं।
पढ़िए विराट कोहली की पोस्ट
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, "मैं न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भाग्यशाली रहा हूं बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी कर रहा हूं। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में मेरी जर्नी में मेरा समर्थन किया है। मैं खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, चयन समिति, मेरे कोच और हर भारतीय जो हमारी जीत के लिए खेले, उनके बिना नहीं कर सकता था।"
उन्होंने कहा, "वर्कलोड को समझना एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात है और पिछले 8-9 वर्षों में सभी 3 प्रारूपों में खेलने और पिछले 5-6 वर्षों से नियमित रूप से कप्तानी करने पर अत्यधिक कार्यभार को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए खुद को स्थान देने की जरुरत है।"
कोहली ने कहा, "मैंने टी-20 कप्तान के तौर पर अपने दौर में टीम को सब कुछ दिया है और आगे बढ़ते हुए एक बल्लेबाज के तौर पर टी-20 टीम के लिए मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।"
"बेशक, इस निर्णय पर पहुंचने में बहुत समय लगा. मेरे करीबी लोगों, रवि भाई और रोहित, जो नेतृत्व समूह का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं, के साथ बहुत चिंतन और चर्चा के बाद, मैंने अक्टूबर में दुबई में इस टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है।"
"मैंने चयनकर्ताओं के साथ सचिव जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी बात की है। मैं अपनी पूरी क्षमता से भारतीय क्रिकेट और भारतीय टीम की सेवा करना जारी रखूंगा।"
IPL 2021 : आयोजकों का बड़ा फैसला, दर्शक मैच देखने जा सकेंगे स्टेडियम, इस साइट पर बुक होंगे टिकट
Ind vs Eng : मैनचेस्टर का 5वां टेस्ट मैच रद्द, भारत 2-1 से आगे, फिर भी सीरीज नहीं जीती, BCCI ने ECB को दिया ये ऑफर शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से तलाक, क्रिकेटर का नहीं आया कोई बयान यह वीडियो देखें-