भ्रष्टाचार : ACB ने आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त पर किया FIR, कई प्लॉट, बंगला और फार्महाउस का खुलासा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी है। एसीबी ने आदिम जाति कल्याण विभाग बिलासपुर में सहायक आयुक्त सीएल जयसवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1) बी और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं एक दिन पहले ही ACB ने बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे और समग्र शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन हीराधर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दरअसल, ACB की कार्रवाई से पहले रामानुजगंज में सीएल जायसवाल के खिलाफ 8 शिक्षाकर्मियों की फर्जी तरीके से भर्ती करने की शिकायत हुई थी। मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट पेश किया जा चुका है। इसके बाद बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान मनमानी कमाई और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है। क्या डॉ रमन सिंह ने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ का विकास किया, सीएम भूपेश ने ये क्या कह दिया…  सीएल जायसवाल के खिलाफ कोरबा जिले के गुरसिया गांव में 23 प्लॉट खरीदने का आरोप है। खुद और पत्नी के नाम पर कई जगह जमीन खरीदी है। बिलासपुर के सोनगंगा कॉलोनी में पिता के नाम पर 3000 वर्ग फीट जमीन पर दो मंजिला बंगला होने की भी जानकारी मिली है। इसके अलावा शहर से लगे ग्राम नगोई में 5 एकड़ का फॉर्म हाउस और पत्नी के नाम पर 8 प्लॉट शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ACB में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चिट्ठी लिखी थी। तब नोटिस के जवाब में सरकार ने कोर्ट को बताया था कि प्रदेश के 37 अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर ने भी लंबित मामलों में जल्द जांच करने का निर्देश अपने विभाग को जारी किया था।

NCRB की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में बढ़ा अपराध, इस मामले में बिहार से हुए आगे, देखें वर्षवार आंकड़े…

यह वीडियो देखें-