महंगाई भत्ते को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश जारी, अधिकारी-कर्मचारियों को इस महीने से मिलेगा भत्ता...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की महंगाई भत्ता में वृद्धि कर दी है। सरकार ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है। इस वृद्धि के बाद अब प्रदेश में महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत पहुंचा गया है।
जानकारी के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि एक जुलाई से नकद भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग वेतन नहीं माना जाएगा। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जो इस प्रकार है-
- बढ़े हुए महंगाई भत्ता की राशि का भुगतान 1जुलाई से नगद भुगतान किया जाएगा।
- महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।
- महगाई भत्ते का कोई भी भाग मूलभूत नियम 9(21) के अंतर्गत वेतन नहीं माना जाएगा।
- महंगाई भत्ते के कारण किए जाने वाले भुगतान में 50 पैसे और उससे अधिक पैसे हो तो, उन्हें अगले उच्चतर रूपयों में पूर्णकित किया जाएगा। 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा।
- ये आदेश यू.जी.सी., ए.आई.सी.टी.ई., कार्यभारित और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारी की सेवा के सदस्यों पर भी लागू होंगे।
- इन आदेशों के अंतर्गत देय महंगाई भत्ते का भुगतान विभाग के चालू वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक न हो।
यह भी पढ़े- अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में 10वीं के बाद रोजगारोन्मुखी कोर्स, छात्र वेल्डिंग और छात्राएं कर सकेंगे स्टेनो
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2019 से मात्र 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जबकि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया था। इस तरह राज्य के कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों से 16 प्रतिशत पीछे हो गए थे। इस कारण प्रति माह के वेतन में 4-5 हजार रुपए आर्थिक क्षति हो रही थी। इसलिए कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे राज्य सरकार ने मान लिया है। अब उन्हें बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।
यह भी पढ़े-छत्तीसगढ़ : एकीकृत किसान पोर्टल क्या है, किसानों को होगा ये फायदा
यह वीडियो देखें-