धरमलाल कौशिक ने पूछा राहुल गांधी की वंशावली, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये तल्ख जवाब

रायपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राहुल गांधी के वंशावली को लेकर सवाल किया था। इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के तलवे चाटने वाले लोग हमसे सवाल पूछेंगे? गोडसे या सावरकर के बारे में बात करें तो अच्छा है। गांधी परिवार के बारे में बात ना करें तो ठीक होगा। गांधी-नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है। ये बात पूरी दुनिया और देश जानता है।  दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि RSS के लोग हिंदू नहीं हैं, वो सिर्फ हिंदुओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करते हैं। इस बयान पर धरमलाल कौशिक ने जवाब दिया था। उन्होंने राहुल गांधी की वंशावली पूछकर उन्हें हिंदुओं से डरने वाला बताया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि राहुल गांधी को तो अपने परिवार की वंशावली सबके सामने रखनी चाहिए। यह समूचा राष्ट्र जानना चाहता है, जिस पर वे हमेशा मौन रहते हैं। कौशिक ने कहा था कि संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष 2025 पूर्ण करने जा रहा है। दुनिया में ऐसे कम ही संगठन होंगे, जिनका एक वैचारिक दर्शन मूल स्वरूप में निरंतर कार्य कर रहा होगा। 

'छत्तीसगढ़िया की समृद्धि नहीं देख पा रहे'

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रदेश में जंगलराज के बयान के बाद सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। बालोद रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को कहा कि हम गांधी के अनुयायी हैं और वो गोडसे के हैं। NCRB की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में बढ़ा अपराध, इस मामले में बिहार से हुए आगे, देखें वर्षवार आंकड़े… उन्हें साल 2017 के आंकड़ों पर भी गौर करना चाहिए, जब प्रदेश में उनकी सरकार थी। उस समय बिहार की तुलना में छत्तीसगढ़ में 350 अधिक हत्याएं हुई थीं। छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदनाम किए जाने को मैं सही नहीं मानता। वो छत्तीसगढ़िया लोगों की समृद्धि नहीं देख पा रहे हैं।

'बिहार हत्या के मामले में आगे'

रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार से छत्तीसगढ़ की तुलना कर रहे हैं। बिहार में तो भाजपा के गठबंधन की ही सरकार है। मतलब वो मानते हैं कि वहां गड़बड़ है। आज भी हत्या के मामले में बिहार, एमपी, हरियाणा, गुजरात ये देश के टॉप राज्य हैं। देश के राज्यों में क्राइम को लेकर सर्वे हुआ था। हमारा छत्तीसगढ़ अंतिम 6 राज्यों में है। हत्या के प्रयास के मामले में प्रदेश 18वें स्थान पर है। 2017 में प्रदेश बलात्कार के मामले में 5वें स्थान पर था, अब 12वें स्थान पर है। बलात्कार की बात करें तो साल 2017 में दर 6.4 प्रतिशत थी, अब वो घटकर 3.5 यानी की आधी रह गई है। क्या डॉ रमन सिंह ने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ का विकास किया, सीएम भूपेश ने ये क्या कह दिया… यह वीडियो देखें-