बलौदाबाजार। अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कई जगहों पर छापामार कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी से नकदी के साथ सट्टा पट्टी भी जब्त किया है। जिले में जुआ सट्टा पर रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान सोनपुरी रोड बलौदाबाजार निवासी नेत राज टंडन अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ाया। आरोपी से कुल 1240 रुपए, सट्टा-पट्टी व डॉट पेन जब्त किया गया। NCRB की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में बढ़ा अपराध, इस मामले में बिहार से हुए आगे, देखें वर्षवार आंकड़े… वहीं पहन्दा रोड निवासी सोनू सेन लोगों से अवैध रूप से अंकों पर दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते मिला। आरोपी से 735 रुपए जब्त किया गया। दोनों आरोपी के खिलाफ थाने में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीनदयाल ध्रुव, आरक्षक महेन्द्र साहू, देव नारायण शामिल रहे। सावधान : वॉट्सएप हैक कर रहे साइबर ठग, करीबियों से मांग रहे पैसे, जानें बचने के तरीके…