पीएम मोदी के जन्मदिन को युवक कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया, कहा- प्रधानमंत्री ने युवाओं को दी बेरोजगारी

गंडई पंडरिया। युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान युवक कांग्रेसियों ने केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में थाली लेकर जमकर हल्ला बोला। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने संदेश दिया कि महत्वपूर्ण डिग्रियां लेने के बावजूद भी बेरोजगार युवक चाय-पकौड़े की दुकान करने को मजबूर हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 7 नवम्बर तक किये जाने की जानकारी सामने आई है। यह भी पढ़े- अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में 10वीं के बाद रोजगारोन्मुखी कोर्स, छात्र वेल्डिंग और छात्राएं कर सकेंगे स्टेनो कांग्रेसियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने सभी सरकारी संस्थाओं और सरकारी विभागों को निजीकरण कर दिया है, ऐसे में युवाओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेसियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके कार्यकाल में दिन-ब-दिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवक कांग्रेस ने गंडई मुख्य चौक से हल्ला बोलते हुए पुलिस लाइन नया बस स्टैण्ड मां गंगई मंदिर से ए- मार्केट होते हुए मुख्य चौक पर इकट्ठा हुए। कार्यक्रम में रणजीत सिंह चंदेल, खैरागढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहसीन खान, दिलीप ओगरे, भिगेश यादव, क्रांति ताम्रकार, चुरावन छेदेया अमित टंडन, पुरुषोत्तम यादव, शुभम बघेल, जित्तू ठाकुर, लियाकत अली, दिनेश रजक, सरपंच पंचराम बेदुल वर्मा, पूरण मरकाम, मोहन साहू, शशि साहू, राकेश साहू, नितिन ठाकुर, तब्बू खान, रवि पटेल, टीकम पटेल, नेम सिंह निर्मलकर, दिनेश यादव,कुलेश यादव,मुकेश यादव, सोमनाथ झारिया, सर्वेश्वर झारिया, बीजू यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ : एकीकृत किसान पोर्टल क्या है, किसानों को होगा ये फायदा यह वीडियो देखें-