छत्तीसगढ़ : अनियमित कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कहा- 10 दिन में मांग पूरा करने का वादा ढाई साल में नहीं हुआ...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज CM हाउस घेराव करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस बीच पुलिस और कर्मचारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिन में नियमित करने का था वादा, ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए कर्मचारी संघ धरना प्रदर्शन कर रहा है।
सात चरणों में आंदोलन
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रवि गडपाले ने कहा कि प्रदेश में 1,80,000 अनियमित कर्मचारी हैं, जिनकी नियमितीकरण की मांग को लेकर आज फिर मोर्चा खोला गया है।
CTET 2021 : शिक्षक पात्रता परीक्षा इस तारीख से, ऐसे करें आवेदन…
रवि गडपाले का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीक़े से सात चरणों में आंदोलन किया जाएगा। ये तीसरा चरण है, जिसमें CM हाउस का घेराव के लिए रैली निकाली गई है। इससे पहले मशाल रैली निकाली गई थी। उसके बाद दूसरे चरण में सभी जल समाधि लिए थे। आज घेराव कर मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
तृतीय वर्ग सरकारी कर्मचारी संघ का समर्थन
वहीं आंदोलन को प्रदेश के तृतीय वर्ग सरकारी कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि जब तक अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा। इस पूर्व में किया वादा सरकार के द्वारा पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
महंगाई भत्ते को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश जारी, अधिकारी-कर्मचारियों को इस महीने से मिलेगा भत्ता…
प्रदेश सरकार को याद दिलाते हुए कहा गया कि 14 फ़रवरी 2019 गांधी मैदान रायपुर में आपके घोषणा से लाखों में अनियमित कर्मचारी आज भी आशान्वित हैं. आपके द्वारा गठित कमेटी के द्वारा अनियमित कर्मचारियों के हित में कोई कार्रवाई नहीं क़ी गई है. दो साल से वेतन वृद्धि किया जाना है, जो अब तक नहीं हुआ है. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के न्यूनतम वेतन में पांच साल से वृद्धि नहीं की गई है.
कर्मचारियों को नियमित किया जाए
हमारी मांग है कि सीधी भर्ती के पदों पर अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए. समायोजन किया जाए। प्राथमिकता दी जाए, जब तक नियमितीकरण नहीं होता है, तब तक संविदा, दैनिक वेतनभोगी, प्लेसमेंट, मानदेय, अंशकालिक, ठेका, कर्मचारियों का समायोजन करने के साथ छंटनी रोका जाए। वेतन में वृद्धि की जाए यही हमारी मांग है।
यह भी पढ़े- अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में 10वीं के बाद रोजगारोन्मुखी कोर्स, छात्र वेल्डिंग और छात्राएं कर सकेंगे स्टेनो
यह वीडियो देखें-