रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र घृतलहरे का जन्मदिन 18 तारीख को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाज के युवाओं ने इस अवसर पर राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन कराया।
भूपेंद्र का जन्मदिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने भी समाज के युवाओं के साथ मनाया। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर भूपेंद्र को आशीर्वाद दिया।
भूपेंद्र प्रगतिशील सतनामी समाज के बैनर तले युवाओं में नए जोश भरने के साथ ही सामाजिक कार्यों में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और युवाओं के साथ ही समाज के हर तबके के लोगों की मदद करते हैं।
प्रगतिशील सतनामी समाज के सभी पदाधिकारियों ने भी भूपेंद्र को जन्मदिन की बधाई दी और गुरु बाबा घासीदास से कामना की भूपेंद्र का सपना पूरा हो।
इस अवसर पर भूपेंद्र ने कहा कि वह मानव समाज की सेवा करना चाहता है। जैसे कि गुरु बाबा ने कहा है कि मानव मानव एक समान उसी ध्येय वाक्य को लेकर भूपेंद्र मानव सेवा करना चाहता है।
छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन करेगा नई फिल्म नीति पर काम! पद्म विभूषण तीजन बाई ने सीएम भूपेश से की 12 सूत्रीय मांग
यह वीडियो देखें-