बलौदाबाजार। जिले में शनिवार को जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार अलग-अलग मामलें चार आरोपी की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के कब्जे से नकदी की भी जब्ती की गई। जिले में जुआ सट्टा पर रोकथाम के लिए थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया। पुलिस के मुताबिक, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहे जुआ सट्टा पर रोकथाम के लिए थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर दबिश दिया गया, जिसमें आरोपी देवेंद्र मार्कण्डेय निवासी बलौदाबाजार लोगों से अवैध रूप से रूपया पैसा का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते मिला। आरोपी से कुल 690 रुपए सट्टा पट्टी व डॉट पेन जब्त किया गया है। आरोपी गिरवर मार्कण्डेय निवासी पहनदा रोड बलौदाबाजार लोगों से अवैध रूप से अंको पर रूपया पैसा का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते दबोचा गया। आरोपी से 860 रुपए एवं सट्टा पट्टी जब्त किया गया है। इसी तरह आरोपी महेश बघेल निवासी दसरमा रोड बलौदाबाजार लोगों से अवैध रूप से अंको पर रूपया पैसा का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा। आरोपी से 610 रुपए एवं सट्टा पट्टी जब्त किया। आरोपी संदीप घृतलहरे सा, पंचसील नगर लोगों से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया। आरोपी से 710 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त कर जुआ के तहत कार्रवाई किया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीनदयाल ध्रुव, मोहम्मद अरसद खान आरक्षक यशवंत यादव, मुकेश तिवारी, राजेन्द्र साहू , संतोष कोसले शामिल रहे। नाम आरोपी-