IPL 2021 : आज से आईपीएल का रोमांच, मिस्टर कुल और हिटमैन के बीच मुकाबला, यहां देखें live मैच...

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज आज शाम से हो जाएगा। पहला मुकाबला चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस सीजन में एक बार पहले भी भिड़ चुके हैं। 1 मई को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कोशिश रहेगी की अपने हार का बदला अब मुंबई से ले सके। दोनों ही टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दूसरे चरण में जिस टीम का प्रदर्शन अच्छा होगा वह निश्चित तौर पर टॉप फोर के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इस सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों में खेले जाएंगे, जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित किए गए हैं। इस बार मैदान पर एक सीमित संख्या में दर्शकों को भी आने की इजाजत दी गई है। https://twitter.com/IPL/status/1439453561000058881

आईपीएल देखने कई कंपनी दे रही हैं ऑफर

IPL 2021 के दूसरे फेस में सभी मैचों को फैंस आसानी से फ्री में आनंद उठा सकते हैं। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार इंडिया नेटवर्क चैनलों पर किया जा रहा है। वहीं, आईपीएल 2021 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। डिज्नी+हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन अभी एयरटल, वोडाफोन, जियो और दूसरे नेटवर्क में भी कुछ रिचार्ज के साथ फ्री दिया जा रहा है। आप इस ऑफर का फायदा उठाकर मैच देख सकते हैं।

 Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर देखें मैच

इसके अलावा अगर आप चाहे तो अलग से भी सिर्फ डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं. Disney+ Hotstar दो सब्सक्रिप्शन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। Disney+ Hotstar वीआईपी पैक है जिसकी कीमत 399 रुपए प्रति वर्ष है, जबकि डिज़नी + हॉटस्टार प्रीमियम सदस्यता की कीमत 1,499 रुपए प्रति वर्ष है। Disney+ Hotstar वीआईपी पैक में आईपीएल 2021 क्रिकेट स्ट्रीमिंग के साथ-साथ प्रीमियर लीग फ़ुटबॉल और फॉर्मूला 1 के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स ब्लॉकबस्टर्स, हिंदी में डब की गई डिज़नी+ सामग्री, भारतीय टीवी शो और हॉटस्टार स्पेशल सहित लाइव स्पोर्ट्स शामिल हैं। बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। तब तक 29 मैच खेले गए थे। सीजन के 31 मैच बचे हैं जो 27 दिनों में खेले जाएंगे। ये मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे। लीग का अंतिम मैच 8 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। पहला क्वालिफायर मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई में होगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 11 और 13 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा।

आईपीएल का पूरा शेड्यूल -

दुबई में होने वाले मुकाबले 19 सितंबर शाम 7:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 21 सितंबर शाम 7:30 बजे- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 22 सितंबर शाम 7:30 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 26 सितंबर शाम 7:30 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस 27 सितंबर शाम 7:30 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 29 सितंबर शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  01 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स  03 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 04 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 07 अक्टूबर दोपहर 3:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स  08 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स  10 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- क्वालिफायर 1  15 अक्टूबर शाम 7:30 बजे- फाइनल https://twitter.com/IPL/status/1419326917681901568

प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल-14 के पहले हिस्से में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वह 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उसने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। उसके 10 अंक हैं। उसे 7 मैचों में से 5 में जीत मिली थी। IPL 2021 : आयोजकों का बड़ा फैसला, दर्शक मैच देखने जा सकेंगे स्टेडियम, इस साइट पर बुक होंगे टिकट