चंडीगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुहर लग गई है। नवजोत सिद्धू के करीबी दलित नेता चरणजीत सिह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने इसका औपचारिक एलान कर दिया है। वहीं नवजोत सिद्धू के करीबी कहना कि सरकार चाहे 4 महीने की हो या 4 दिन की, काम करने वाले के लिए ये समय पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने काम नहीं करना है तो उसके लिए 4 साल भी कम हैं। मुख्यमंत्री की शपथ को लेकर उन्होंने कहा इस पर अंतिम फैसला आलाकमान ही करेगा। सीएम बदलने का फॉर्मूला कांग्रेस में भी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा वहीं कांग्रेस आलाकमान पंजाब में वन प्लस 2 के फार्मूले का उपयोग करेगी। मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इसमें एक दलित और दूसरा हिन्दू होगा। दलित कोटे से अरुणा चौधरी और हिन्दू चेहरे के लिए विजय इंदर सिंगला और भारत भूषण आशु का नाम चल रहा है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद रविवार को चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई थी। कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा था। इसमें अंबिका सोनी से भी सोनिया गांधी ने राय ली थी। हालांकि सोनी ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश को ठुकरा दिया है। राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं सोनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा सिख होना चाहिए। यह वीडियो देखें-