IRCTC अप्रेंटिसशिप भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन टिकटिंग, कैटरिंग और टूरिज्म सर्विसेस देने वाली कंपनी है। विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। IRCTC में  कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या सरकारी संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.org  पर जाना होगा। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए उन्हें नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि की जानकारी देनी होगी। आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया से अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें 15 माह की के लिए अप्रेंटिसशिप ऑफर की जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को पहले बेसिक ट्रेनिंग (500 घंटे) दी जाएगी और इसके बाद 12 माह ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। उम्मीदवारों को 7-9 हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएगा। इसके अलावा उन्हें एनएपीएस के लाभ भी दिए जाएंगे। उम्मीदवार को सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। यह भी पढ़े- CTET 2021 : शिक्षक पात्रता परीक्षा इस तारीख से, ऐसे करें आवेदन… यह भी पढ़े- जिला पुलिस बल की तीन साल से नहीं हुई भर्ती, अब सूबेदार, उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती! यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : ITI उत्तीर्ण युवकों के लिए रोजगार, इन ट्रेड पर होगी भर्ती…