छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से घायल
रायपुर। कोंडागांव जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 9 से ज्यादा लोग गंभीर रू्प से घायल हो गए हैं। जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के 16 लोग ऑटो से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान झारखंड से जगदलपुर जा रही स्कॉर्पियो ने ऑटो की जोरदार टक्कर मार दी।
सड़क हादसा, आटो के परखच्चे उड़े
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों और आटो के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों के शरीर भी सड़क पर ही पड़े रहे।
राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी है। हादसा कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि सभी आटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। आटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे। अचानक बोरगांव के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई।
सड़क हादसा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष की मौत
लोगों ने बताया है कि मरने वालों में कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पहले फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से घायलों की स्थिति देखते हुए रायपुर भेजा गया है। पुलिस की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच गई है।
मृतकों के नाम
1.रैनू
2.हीरासिंह
3.बुधनी (महिला)
4.विजय
5.जग्गो ( महिला)
6.सुमोती (महिला)
7.मुनी (बच्चा)
8.महंगू प्रधान आटो चालक
आटो मोड़ने के दौरान हुआ हादसा
पांडे आटगांव के नेताम-मरकाम परिवार के 16 लोग एक ही आटो में सवार थे। जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल होने पास के ही गोड़मा गांव गए थे। सभी लोग दोपहर उस कार्यक्रम से लौट रहे थे। आटो जैसे ही बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग कैंप के सामने पहुंचा। चालक ने सीधे हाथ की दिशा में मोड़ने की कोशिश की। आटो में इतने लोग होने के कारण उसका नियंत्रण छूट गया और वह सीधे सड़क के बीच आ गया। इसी दौरान जगदलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने आटो को टक्कर मार दी। धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहन पलट गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद बुलाई, लेकिन 8 लोगों की जान बचाई नहीं जा सकी।
पुजारी ने चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, बच्चों के सामने ही वारदात को दिया अंजाम…
यह वीडियो देखें-