छत्तीसगढ़ में BJP को बड़ी क्षति, युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन, कल भाटिया ने की थी खुदकुशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी से बुरी खबर सामने आई है। बीजेपी के दिग्गज नेता रहे स्व दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया। वे महज 37 साल के थे। सोमवार सुबर करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें लीवर की समस्या के चलते दिल्ली और फिर बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा, पर तमाम कोशिशों के बावजूद जान नहीं बचा सके। जशपुर रियासत के 'छोटू बाबा' यानी युद्धवीर सिंह जूदेव के चाहने वाले युवाओं की एक बड़ी संख्या है। अपने बेबाक बोल के चलते युद्धवीर विपक्ष में रहते हुए भी वह हमेशा चर्चित रहे। उनके जाने से युवाओं को बड़ा धक्का लगा है। युद्धवीर सिंह जूदेव अपने स्व. पिता जूदेव सिंह के नक्शे कदम पर चलते रहे। उनकी इसी काबिलियत ने उन्हें कम समय में ही राजनीतिक जीवन में पहचान दे दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद से उनका सफर शुरू हुआ, फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे चंद्रपुर से 2 बार विधायक चुने गए। पहली बार 2008 में और फिर 2013 में दोबारा विधायक निर्वाचित हुए। वह संसदीय सचिव और दूसरे काल में बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी बनाए गए।

पूर्व मंत्री रजिंदरपाल भाटिया ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजनांदगांव के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छुरिया स्थित निवास में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक कमरे से एख सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पेट की समस्या के कारण आत्महत्या की बात लिखी है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। पुलिस के अनुसार, भाटिया छुरियाा में छोटे भाई के साथ रहते थे। छोटे भाई को लगा कि वह अपने कमरे में आराम कर रहे हैं। काफी देर तक जब भाटिया कमरे से बाहर नहीं आए तो छोटे भाई उनके कमरे में गए, जहां भाटिया का शव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। फारेंसिक जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि भाटिया अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए थे। ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड समस्या से जूझ रहे थे। पेट दर्द व जलन के कारण पूरे समय वे असहज रहते थे। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बीजेपी प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस की सोच को बताया दु:खद, डॉ रमन बोले- छत्तीसगढ़ में कोई मुख्यमंत्री… यह वीडियो देखें-