सट्टा खाईवाल के नाम सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई!

सुखनंदन चतुर्वेदी, गंडई पंडरिया। साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाजीडोंगरी निवासी सरोज निषाद (24 वर्ष) ने बीते 18 सितंबर को अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन उन्होंने ये कदम क्यों उठाया पुलिस पता नहीं लगा पाई है। सूत्रों का कहना है कि मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें साल्हेवारा के सट्टा खाईवाल आसमीर खान और सोनू खान का जिक्र है। सुसाइड नोट में मृतक ने दोनों युवकों के ऊपर प्रताड़ित करने का उल्लेख किया है। जिसे साल्हेवारा पुलिस सार्वजनिक करने से बच रही हैं।

जेब से एक कागज बरामद

समाजसेवी चन्द्रभूषण यदु ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बीते दिवस साल्हेवारा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज किया है कि उसके 24 वर्षीय बेटे ने अपनी ही दुकान में आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल में मौका मुआयना पर गए थे, शव को फांसी से उतार कर जेब की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से 410 रुपए नकद और एक कागज बरामद किया है। परिजनों द्वारा पुलिस से बरामद कागज के बारे में जानकारी लेने पर पुलिस द्वारा आनाकानी किया जा रहा है।

कागज को दिखाने डर रही पुलिस

आखिर क्यों, कागज को दिखाने में साल्हेवारा पुलिस डर रही है। कही ऐसा तो नहीं कि हकीकत को छुपाकर झूठ का अमलीजामा पहनाने की फिराक में हो या सट्टे की अवैध धंधे में पुलिस की हाथ रंगा हो। सवाल बहुत है।

थाना प्रभारी कोमल राठौड़ का नंबर बंद

इस संबंध में साल्हेवारा थाना प्रभारी कोमल राठौड़ से जानकारी लेनी चाही मगर उनका नम्बर बन्द बता रहा था। अब देखना यह है कि क्या सच्चाई सामने आएगी? गुनाहगार पकड़े जाएंगे? या एक मां की आवाज पुलिस थाने की बंद कमरे में ही दम तोड़ देगी?  समाजसेवी चंद्रभूषण यदु का कहना है कि क्षेत्रवासियों ने अवैध सट्टा के खिलाफ़ नए थाना प्रभारी के पद ग्रहण लेते ही डेढ़ माह पहले अवगत कराया था। यदि मामले को अमल में लाया होता तो एक युवक की जान बच सकती थी। यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो पूरे क्षेत्रवासियों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जांच के बिना कैसे तय हो गया कागज सुसाइड नोट नहीं एसडीओपी अनुराग झा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। एक कागज बरामद हुआ है, जिसे पूर्ण रूप से सुसाइड नोट नहीं कहा जा सकता। हैंड राइटिंग की जांच की जाएगी। साथ ही घटना की सही जांच होने पर ही हकीकत सामने आएगा। फिरहाल जांच जारी है। पुजारी ने चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्याबच्चों के सामने ही वारदात को दिया अंजाम यह वीडियो देखें-