कार में सवार थे तीन युवक, फिर नदी के तेज बहाव में बह गए, सुबह इस हालत में मिले...

सुखनंदन चतुर्वेदी, गंडई पंडरिया। अंचल में सोमवार 20 सितंबर को भारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। सोमवार की रात बेलगांव नर्मदा नाला (नर्मदा मंदिर) का पुल पार करते समय एक कार बह गया था। जिसमें सवार तीन युवक बाल बाल बच गए। जानकारी अनुसार तीन युवक अपनी कार सीजी 09 जेडी 9447 में रायपुर से कवर्धा लौट रहे थे, तभी मुख्य मार्ग गंडई धमधा  के बीच दनिया पुल में पानी उफान पर आने की वजह से मार्ग परिवर्तित कर बेलगांव-नर्मदा की ओर से आ रहे थे। रात तकरीबन 12 बजे नर्मदा नाला पार करते समय युवकों को पानी के तेज बहाव का एहसास नहीं हुआ और कार उफनते नाले के बीच में ही आकर बंद हो गया। कुछ मिनट में ही देखते ही देखते पानी का तेज बहाव कार को बहा ले गया। कार में सवार तीन युवह सही सलामत बाहर निकल आए। मंगलवार की सुबह बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जवान एवं ग्रामीणों के सहयोग से कार को नाला से बाहर निकाला गया।

मनाही के बाद भी लोग करते हैं पुल पार

वनांचल में बारिश अधिक होने से नर्मदा नाला में तीन फीट तेज रफ्तार के साथ पानी का बहाव बना रहा। गंड़ई पुलिस ने एहतियात बरते हुए इस मार्ग से आवाजाही बंद करा दिया है। फिर भी लोग जोखिम ऊठाकर पुल पार करते नजर आते है और घटना का शिकार हो जाते हैं। क्षेत्र के ग्रामीण लम्बे समय से इस पुल को ऊपर करने की मांग करते आ रहे है। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अश्वासन देकर भूल जाते है।