गंडई में जल्द खुलेगा व्यवहार न्यायालय, मंत्री को भेजा हूं प्रस्ताव- देवव्रत सिंह

सुखनंदन चतुर्वेदी, गंडई पंडरिया। नगर पंचायत गंडई में विधायक देवव्रत सिंह ने गंडईवासियों को व्यवहार न्यायालय दिलाने की बात की है। जिसके लिए मंत्री मोहम्मद अकबर के पास प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी है। दरअसल, नगर पंचायत गंडई में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन गत दिवस गांधी चौक पंडरिया में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह रहे। अध्यक्षता खैरागढ़ विधानसभा के शैडो विधायक गिरवर जंघेल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष लालटारकेश्वर शाह खुशरो उपस्थित हुए। मुख्य अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत ने आतिशबाजी के साथ की। कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस के दिग्गज नेता बांकेलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि माँ गंगई की पावन धरा में आज भूमिपूजन के कार्यक्रम में आप सभी एक जगह इकट्ठा हुए हैं। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। आज के इस भूमिपूजन में सबसे महत्त्वपूर्ण निर्माण कार्य गांधी चौक पंडरिया से बहेराभाठा तक डामरीकरण का कार्य है जो भाजपा के शासनकाल 2016 में स्वीकृत हुआ था जो किसी कारणवश नहीं बन पाया था। जिसका आज पुनः भूमिपूजन किया गया है। कार्यक्रम में थान खम्हरिया के ठेकेदार बबली उपस्थित रहे, जिसे जल्द ही अच्छे गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने के लिए मंच के माध्यम से निर्देशित किये। आगे देवव्रत सिंह ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के किसान नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के प्रयास से करोड़ों का काम गंडई के लिए आये हैं जो मूलभूत सुविधा से लेकर नगर विकास में दिखना चाहिए। सरकार के भेजे पैसे का सही उपयोग होने की बात की। गांधी चौक से मुख्य रोड गंडई तक के लिए डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए 26 लाख रुपए की स्वीकृति एआर मद से हुआ है जिसे लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कार्य किया जाएगा।

तरुण मित्र मंडल पंडरिया द्वारा हाईमास्क लाईट की मांग

तरुण मित्र मंडल पंडरिया की टीम द्वारा हाईमास्क लाईट की मांग चौक के लिए किया गया, जिसे विधायक ने अपने मद से 3 लाख 50 हजार रु की घोषणा मंच के माध्यम से किया गया। साथ ही इस टीम की गतिविधियां चलाने के लिए 25 हजार रु देने की भी घोषणा की। वार्ड 15 के पार्षद दिलीप ओगरे और वार्ड 14 के पार्षद नारायण लाल चतुर्वेदी ने यात्री प्रतीक्षालय की मांग की है। जिसे विधायक सिंह ने धमधा रोड और नाँदगांव रोड में एक सुंदर लाइटिंग युक्त जिसमें "मोर गंडई" प्रतीत होता दिखे जल्द ही स्वीकृति के लिए आश्वस्त किये हैं। साथ ही गंडई सीएससी हॉस्पिटल के लिए एक मिनिवेन्टीलेटर देने की बात की है जो मिनी आक्सीजन का काम आएगा। सिंह ने गंडईवासियों को व्यवहार न्यायालय दिलाने की बात की है। जिसके लिये मंत्री मोहम्मद अकबर के पास प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया कि मंत्री अकबर ने व्यवहार न्यायालय कोर्ट के लिए स्वीकृति हाइकोर्ट को भेज दिया है। देवव्रत सिंह का कहना है कि गंडई थाना में अपराध दर्ज होने के बाद जमानत के मामले में छोटे मोटे अपराध के लिए ए ग्रेड के मजिस्ट्रेड बैठे जिससे न्याय की परिधि बढ़ जाएंगे। व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए इस ओर प्रयास जारी है। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने लंबित मुख्य रोड के निर्माण कार्य को जल्द ही प्रारम्भ कराने सीएमओ शुक्ला से आग्रह किया है कि वे संबंधित ठेकेदार को जल्द ही निर्देशित करे। यह भी पढ़े- सट्टा खाईवाल के नाम सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई!

 इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन 

 (1) गांधी चौक पंडरिया से बहेरा भाटा तक डामरीकरण कार्य  46.36लाख रु  (2) वार्ड क्रमांक 6 बसंत यादव ,तिलक निषाद ,घसिया कलार के घर तक नाली निर्माण कार्य 4.00 लाख रु (3) गंडई अस्पताल में शव रखने के लिए मरचुरी एवं फ्रीजर स्थापना कार्य 4.00 लाख रु (4) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहाता निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रु (5) वार्ड क्रमांक 15 गंडई चौक से धमधा रोड फुटपाथ निर्माण कार्य (दाया ओर)19.90 लाख रु  (6)वार्ड क्रमांक 15 गंडई चौक से धमधा रोड फुटपाथ निर्माण कार्य (बाया ओर)19.90 लाख रु(7) वार्ड क्रमांक 04 सीसी रोड निर्माण कार्य 2.50 लाख रु  (8) वार्ड क्रमांक 15 लक्ष्मी रात्रि घर से बिसंतीन जांगड़े घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 1.57 लाख रु (9) वार्ड क्रमांक 7 दुकाला चौक से इतवारी घर तक पेवर ब्लॉक पाथ-वे निर्माण कार्य 3.43 लाख रु  (10) क्रमांक 6 तोरण घर से नदी तक सीसी रोड निर्माण कार्य 3.90 लाख रु कुल मिलाकर 1 करोड 14 लाख 56 हजार रु की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री  रणजीतसिंह चंदेल, मन्नू चंदेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जाबिद खान ज्ञानचंद जैन, पार्षद लियाकत अली, चेतन देवांगन, दिलीप ओगरे, भिज्ञेस यादव, सूरज नामदेव, क्रांति ताम्रकार, नारायण लाल चतुर्वेदी, चुरावन छेदैया, टूम्मन साहू, यतीश कुंजाम, एल्डरमैन हबीब खान, बालकदास डहरिया, रूखमणी देवांगन, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम, कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी अमित टंडन, विक्की टंडन, कन्हैया कुर्रे, जित्तू ठाकुर, इकबाल मिर्जा, राकेश साहू, संजू यादव, बलदाऊ सोनी, अशरफ सिद्धिकी निप्पू रजक, मैनूदीन सोलंकी, मोहन साहू, सीएमओ प्रमोद शुक्ला, उपअभियंता रूपेश राठिया, सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व नगरवासी उपस्थित रहे। यह वीडियो देखें-