छत्तीसगढ़ : 10 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी अवस्थी ने दी पदोन्नति, आदेश जारी

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने विभिन्न इकाईयों में पदस्थ 10 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है। साथ ही सभी को नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गए हैं। जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार, नवीन इकाई में आमद के उपरान्त ही पदोन्नति मान्य की जाएगी। इन्हें मिली पदोन्नति भरत लाल साहू राजनांदगांव से जशपुर, नरेंद्र बहादुर सिंह राजनांदगांव से मुंगेली, रूप सिंह साहू बालोद से कबीरधाम, रामशंकर मिश्रा कोरबा से मुंगेली, संतोष साहू बस्तर से जशपुर, नीलकंठ साहू बेमेतरा से मुंगेली, जगन सिंह कंवर सरगुजा से सूरजपुर, जनकराम कुर्रे कोरिया से जशपुर, शिवप्रसाद सिंह सूरजपुर से कोरिया, नंदलाल राठिया कोरबा से जशपुर।