कोरोना : विवाह और दशगात्र कार्यक्रमों के लिए अधिकतम संख्या निर्धारित, जानिए निर्धारित संख्या...

रायपुर। कोरोना से बचने के लिए कई जिलों के कलेक्टर ने सावर्जनिक कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति को लेकर संख्या निर्धारित कर दी है। बलौदाबाजार कलेक्टर ने अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम के लिए 50 एवं विवाह के लिए अधिकतम संख्या 150 निर्धारित की गई है। इसी तरह मुंगेली और गरियाबंद जिले में भी अधिकतम संख्या तय की गई है। दरअसल, कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी करते हुए विवाह,अंत्येष्टि एवं दशगात्र कार्यक्रमों के लिए पुनः अधिकतम संख्या निर्धारित की है। जिले में कोविड-19 संक्रमण दर में कमी आने के फलस्वरूप अपनें पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए कोविड- 19 प्रोटोकॉल का पालन करने की शर्त पर अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम के लिए 50 एवं विवाह कार्यक्रम के लिए अधिकतम संख्या 150 निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि 30 जुलाई 2021को जारी आदेश में विवाह कार्यक्रम एवं अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम के लिए अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई थी। मुंगेली कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वैवाहिक कार्यक्रम, होटल तथा मैरिज हॉल में कोविड-19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किये जाने की शर्त पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी है। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की  कुल अधिकतम संख्या 50 रहेगी। होटल, मैरिज हॉल में आयोजन के दौरान सभी पक्षों को मिलाकर मैरिज हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत सीमा के अधीन अधिकतम 150 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे, जिसकी सूची मैरिज हॉल के संचालक द्वारा संधारित की जाएगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/ प्रतिष्ठानों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समय-समय पर राज्य शासन एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रतिबंध एवं शर्ते यथावत् लागू रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा एवं आगामी आदेश पर्यन्त तक लागू रहेगा।  

कोविड टीकाकरण के प्रति बढ़ा रुझान, प्रतिदिन लग रहे करीब 15 हजार टीके

बलौदाबाजार जिले में कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेज़ी काफी तेजी आई है। पिछले  पांच दिनों से औसतन करीब 15 हजार टीके प्रतिदिन लग रहे है। जिलें में कुल 10 लाख 273 लोंगो को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरूद्ध कल शाम तक 5 लाख 50 हजार 791लोगों ने टीका लगवाया है जो की लक्ष्य 55 प्रतिशत है। इसमें से 1 लाख 27 हजार 151 ऐसे लोग है जिनका दोनों डोज पूरा हो गया है।  इस प्रकार पूरे जिले में 31 प्रतिशत लोगो को दोनों डोज लग चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों,स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास प्रचार-प्रसार एवं सेशन साइट बढ़ाने के बाद पिछले पाँच दिनों में औसतन 15 हज़ार टीके रोज़ लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसी गति से टीकाकरण के प्रति लोग आगें बढ़कर कर आएंगे तो शीघ्र ही निर्धारित लक्ष्य तक पहुँच सकते है।

बलौदाबाजार विकासखंड पीछे

सोनवानी ने विकासखण्ड वार टीकाकरण स्थिति के बारे में बताया कि पहला डोज का प्रतिशत विकासखंड बलौदाबाजार  में 27.49 प्रतिशत, भाटापारा 52.72 प्रतिशत, बिलाईगढ़ 44.02 कसडोल 34.40 पलारी 42.13 एवं सिमगा 56.84 प्रतिशत इसमें सिमगा भाटापारा ब्लॉक में अभी तक आधे से अधिक लोगों ने प्रथम डोज लगवा ली है। जबकि बलौदाबाजार इस मामले में काफी पीछे है। सीएमएचओ ने आगे बताया कि जिले में इस समय 120 साईट टीकाकरण के लिए संचालित हो रहे है। इसके साथ ही जिलें में पर्याप्त संख्या में कोविड टीका उपलब्ध है। कल शाम तक जिले में 10 हजार 870 कोविशील्ड एवं 4 हजार 20 कोवैक्सीन उपलब्ध है। टीका की खपत के अनुसार जिले को इसका आबंटन होता जाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संभावित तीसरे लहर से निपटने के पूर्व कोविड से बचाव हेतु कोविड का टीकाकरण अवश्य लगवाएं। जिन्होंने पहला डोज लगा लिया हो वह निर्धारित समय मे अपना दूसरा डोज अपनें नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से लगाएं। अपनें एवं अपनों की  सुरक्षा हेतु टीकाकरण अवश्य करावें एवं  टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें।

लाईवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन 30 सितम्बर तक

रोजगार की इच्छुक युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अन्तर्गत जिले के जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज,बलौदाबाजार में हेल्थ सेक्टर के कोर्स मेडिकल इक्यूपमेन्ट टेक्नोलॉजी असिस्टेन्ट में निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिक्ल, मेकेनिकल,कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रानिक्स) के साथ 4 वर्ष का अनुभव या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिक्ल, मेकेनिकल, कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रानिक्स) उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगी। 21 दिन के क्रैश कोर्स प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को 3 माह का ऑन-जॉब- ट्रेनिंग कराया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार में जिला कौशल विकास प्राधिकरण कक्ष क्रमांक 70 में समस्त दस्तावेजों के साथ 30 सितम्बर तक पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नम्बर 78790-47558 में संपर्क कर सकते है। टूलकिट मामला : छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, पूर्व सीएम रमन सिंह और संबित पात्रा को मिली राहत यह वीडियो देखें-