गंडई पंडरिया। ग्राम पंचायत बुंदेली के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री के नेतृत्व में कुकूरमुड़ा चौक में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता चक्काजाम करने लगे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला साल भर पहले का है।
दरअसल, बुंदेली के ग्रामीणों ने काम्प्लेक्स निर्माण और आबंटन में सरपंच व सचिव पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले की जांच भी हो गई है। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में पिछले दिनों जनपद पंचायत छुईखदान का घेराव किया था। इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कार्रवाई जल्दी नहीं की गई है तो ग्रामीण मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री का पुतला दहन करने विविश होंगे। इस चेतावनी के बाद भी सरपंच-सचिव पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इससे गुस्साएं लोगों ने स्टेट हाईवे में ग्राम कुरकुरमुड़ा चौक पर चक्काजाम कर दिया। आंदोलन कारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इसके बाद भी अधिकारी दुकानों की नीलामी करने में जल्दबाजी कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन से गलत मूल्यांकन करने वाले इंजीनियर के ख़िलाफ एफआईआर, सचिव को बर्खास्त करने, सरपंच पर पंचायती राज की धारा 40 के तहत कार्रवाई करने एवं 14वें वित्त आयोग की राशि जमा करने की मांग लगातार कर रहे हैं, जो आज तक नहीं हुई है।
बता दें कि व्यापारियों के द्वारा पूर्व में निर्मित व्यावसायिक परिसर को ग्राम पंचायत ने तोड़ दिया। इसके बाद इस जगह पर अवैध तरीक़े से व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया गया। अब इसे बड़े लोगों को 50-50 हजार रुपए में बेचा जा रहा है। ऐसा ग्रामीणों का आरोप है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत बुंदेली के सरपंच एवं सचिव ने अवैध रूप से काम्प्लेक्स का निर्माण कर पंचायत की शासकीय भूमि का दुरुपयोग कर आबंटन किया है। शिकायत पर जांच टीम बनी हुई है। जहां जांच में गड़बड़ी भी मिली है। जिस पर जिला सीईओ ने सरपंच-सचिव के ख़िलाफ़ धारा 40 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। इसके बावजूद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इधर, प्रशासन की तरफ से एसडीएम ने आंदोलनकारियों से मामले को शांत और विधि संगत करने की बात कही। उन्होंने लोगों को चक्काजाम करने से मना किया, लेकिन वे प्रशासन की बात से सहमति नहीं हुए। और चक्काजाम करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने किसान मोर्चा के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिला किसान मोर्चा के महामंत्री खम्हन ताम्रकार सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।
छुईखदान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण चन्दाकर का कहना है कि मामले को समझौते के तौर पर खत्म करना था। आंदोलन के पक्ष में मैं नहीं था। आंदोलन व चक्काजाम की जानकारी मुझे नहीं थी। मुझे बाद में पता चला। यदि जानकारी पहले से दिया होता तो भाजपा मंडल के सभी सदस्य सब साथ होते।
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच शांति और विधि संगत कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही उन्हें चक्काजाम नहीं करने की चेतावनी दी। उसके बाद भी आंदोलनकारी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने धारा 151 के तहत आंदोलन कारियों को गिरफ्तार किया है।
(छत्तीसगढ़ के न्यूज वेबसाइट SATANJOR.COM की खबर पाने और जनहित की खबर भेजने के लिए हमारे WHATSAPP ग्रुप से जुड़िये। नीचे दिये गए लिंक को क्लिक कीजिए। https://chat.whatsapp.com/BRpJQZpMLbOFi5KI9lOvYv )
गंडई में जल्द खुलेगा व्यवहार न्यायालय, मंत्री को भेजा हूं प्रस्ताव- देवव्रत सिंह
सट्टा खाईवाल के नाम सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई!
टूलकिट मामला : छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, पूर्व सीएम रमन सिंह और संबित पात्रा को मिली राहत
यह वीडियो देखें-