कानून से बढ़कर कोई नहीं या सियासत : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी के खिलाफ केस दर्ज, कांग्रेस विधायक ने लगाया बड़ा आऱोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी और राज्य कांग्रेस सचिव पंकज सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पंकज सिंह पर बिलासपुर के अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप है। जिसे लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई सरकार चलाने का मामला काफी उछला था, जो अभी शांत नहीं हुआ है, अब ये नया बखेड़ा खड़ा शुरू हो गया है। यह केस सिंहदेव के करीबी होने के चलते किया गया है। यह आरोप उनके खुद के विधायक शैलेंद्र पांडे ने लगाया है। बिलासपुर के विधायक ने सवाल उठाया है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का करीबी होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस संचार प्रमुख का कहना है कि कानून अपना काम कर रही है। पंकज सिंह पर दर्ज किये गए एफआईआर को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह घटना 18 सितंबर की है। पंकज सिंह राज्य सरकार द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ इंस्टिच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सीआईएमएस), बिलासपुर के दौरे पर पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती एक मरीज का फोन आने पर वो इस अस्पताल में आए थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर के एसपी दीपक झा ने कहा, '18 सितंबर को हुई इस घटना का बारे में हमें 19 सितंबर को इस बारे में शिकायत मिली थी। सीआईएमएस में एक मरीज रेडियोलॉजी कराने के लिए आए थे। लेकिन किसी कारणवश मशीन काम नहीं कर रहा था। तकनीकी खराबी की वजह से हो रही देरी के कारण मरीज ने पंकज सिंह को फोन कर बुलाया। जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचे। पंकज सिंह रेडियोलॉजी में हो रही देरी की वजह से झल्ला गए और उन्होंने रेडियोग्राफर तुला टंडे से मारपीट की और उन्हें गालियां दी। अगले दिन टंडे थाने पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।' पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में जांच की है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। जिसके बाद सोमवार को केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पंकज सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (सरकारी काम में बाधा पहुंचाने), धारा 353 (ऑन ड्यूटी सरकारी कर्मचारी पर हमला करने)के अलावा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शुरुआती जांच हो चुकी है और आगे की जांच के बाद पंकज सिंह की गिरफ्तारी की जाएगी।  मंगलवार को कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि ‘सिंहदेव से नजदीकी की वजह से पंकज सिंह को टारगेट किया जा रहा है। शैलेश पांडे ने कहा, 'पुलिस यह बता पाने में असमर्थ है कि उसने पंकज पर केस क्यों दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है। मैं पूछना चाहता हूं पुलिस से कि क्या वो हमलोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करेगी क्योंकि हम सिंहदेव के करीबी हैं। पिछले साल गरीबी की मदद करने पर पुलिस ने मेरे खिलाफ भी केस दर्ज किया था और अब पंकज को निशाना बनाया जा रहा है। सवालों के जवाब मिलना चाहिए।' इधर, कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह कानून तोड़ने का मामला है। उन्होंने कहा कि, 'हम एक ऐसे राज्य में रह रहे हैं जहां सीएम के पिता पर भी केस दर्ज हुआ था क्योंकि उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ बयान दिया था। कानून को अपना काम करने देना चाहिए।' सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार बोले- कोरोना से मौत पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, लेकिन रुपए ये देगा… बीजेपी प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस की सोच को बताया दु:खद, डॉ रमन बोले- छत्तीसगढ़ में कोई मुख्यमंत्री… यह वीडियो देखें-