रायपुर। राजधानी पुलिस ने बंद फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा मारकर करोड़ों रुपए की चांदी और तांबे का जखीरा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 24 साल के कारोबारी अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमें 383 किलो चांदी और 2 टन तांबा शामिल है। पुलिस ने संदेह जताया है कि ये धातु चोरी और स्मगलिंग कर लाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, सोनडोंगरी स्थित ज्योतिका रिफायनरी फैक्ट्री में चांदी को गलाने की तैयारी जा रही थी, लेकिन कबीर नगर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि एक फैक्ट्री में चांदी और तांबा गलाने का काम चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने रेड मार आरोपी को धबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 383 किलो चांदी और 2 क्विंटल तांबे का जब्त चूरा किया किया है. रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल और अभिषेक महेश्वरी ने खुलासा किया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल और साइबर प्रभारी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि कबीर नगर इलाके के सोनडोंगरी स्थित ज्योतिका रिफायनरी नामक बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से चांदी और तांबा को गलाया जा रहा था. स्थानीय पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है.
आरोपी अभिषेक जैन पेंशनबाड़ा निवासी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री में चांदी तांबा समेत अन्य धातुओं को गलाने की तैयारी की जा रहीं थी।
जानकारी के मुताबिक चांदी, तांबा और अन्य धातुओं की इतने बड़े जखीरे के पीछे महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड से तार जुड़ने की आशंका जताई जा रही है।. चांदी, तांबा और अन्य धातुओं से संबंधित कागजत नहीं देने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी इनकम टैक्स समेत अन्य संबंधित विभागों को भी दे दी है। आरोपी से पूछताछ में कई सराफा कारोबारियों के नाम के खुलासे होने के संभावनाएं है।
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार बोले- कोरोना से मौत पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, लेकिन रुपए ये देगा…
यह वीडियो देखें-