रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पावर विद्युत होल्डिंग कंपनी में बंपर भर्ती होने जा रही है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर और डाटा इंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 29 सितंबर से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पर जाकर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस वक्त इन पदों को लेकर वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हो सकता है कि 29 तारीख तक अपलोड करने की योजना हो।
यह भी पढ़े- कृषि को छोड़ सभी उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे स्मार्ट मीटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सहमति…
विद्युत कंपनी सीएसपीएचसीएल की ओर से जारी किया गए विज्ञापन में सीएसपीडीसीएल, सीएसपीजीसीएल, सीएसपीटीसीएल के लिए अलग-अलग ब्रांच से आवेदन मंगाए गए हैं।
जूनियर इंजीनियर के लिए सीएसपीडीसीएल में अलग-अलग ब्रांच से 193 पोस्ट, सीएसपीजीसीएल से अलग-अलग ब्रांच से 62 पोस्ट, सीएसपीटीसीएल में 12 पदों के अलावा तीनों कंपनियों में सिविल ब्रांच से 40 पोस्ट निकाले गए हैं।
इसके अलावा डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए सीएसपीडीसीएल में 50, सीएसपीजीसीएल में 68 और सीएसपीटीसीएल में 44 पोस्ट निकाले गए हैं। इसके अलावा तीनों कंपनियों में एकमुश्त 238 पोस्ट निकाले गए हैं।
यह भी पढ़े- CTET 2021 : शिक्षक पात्रता परीक्षा इस तारीख से, ऐसे करें आवेदन…
यह भी पढ़े- जिला पुलिस बल की तीन साल से नहीं हुई भर्ती, अब सूबेदार, उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती!
छत्तीसगढ़ : 10 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी अवस्थी ने दी पदोन्नति, आदेश जारी
यह वीडियो देखें-