बच्चे ऐसे शिक्षक से क्या सिखेंगे : प्रधान पाठक नशे में बेसुध मिले, कलेक्टर ने लिया एक्शन...
कोरबा। गांवों में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ शिक्षक इसके विपरीत व्यवहार करते दिखाई देते हैं। एक ऐसा ही मामला पोड़ी उपरोड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत करीमाटी स्थिति प्राथमिक शाला से सामने आया है। जहां एक प्रधान पाठक नशे में धुत होकर बेसुध पड़े थे। जनपद सदस्य के निरीक्षण के समय प्रधान पाठक की करतूत पकड़ी गई।
जनपद सदस्य ने की शिकायत
बताया जा रहा है कि प्रधान पाठक शराब के नशे में डूबे हुए थे। उसे कुछ होश नहीं था। अपने कक्ष में बेसुध पड़े-पड़े लघुशंका तक कर दिया। हालत यह थी कि उसने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर तक कर नहीं पाया। प्रधान पाठक की हरकत से बेपरवाह स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।
कलेक्टर ने किया निलंबित
वहीं इस मामले की जानकारी किसी तरह कलेक्टर रानू साहू तक पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित दिया। इसके साथ जिले के शिक्षकों से स्कूल में अनुशासन का पालन करते हुए बच्चों को पढ़ाने को कहा। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि इस तरह की शिकायत आई तो शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बंद फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों की चांदी और तांबा जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ : चलती बस में चली गोली, एक सीआरपीएफ जवान की मौत, एक घायल…
वीडियो