राजू साहू बनाये गए कारपेंटर बढ़ई संघ के अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी हुए मनोनीत...

रायपुर। नगर खरोरा परिक्षेत्र में कारपेंटर बढ़ई संघ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ कारपेंटर राजू साहू को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में कामता वर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र यादव, उप कोषाध्यक्ष रंजीत यादव, सचिव मनोहर पटेल, उपसचिव राकेश साहू, संरक्षक के रूप में शंकर बघेल, रेवाराम देवांगन और ओम प्रकाश मनोनीत किये गए।   [caption id="attachment_2590" align="aligncenter" width="293"]राजू साहू राजू साहू[/caption]   दरअसल, क्षेत्र में पहली बार कारपेंटर संघ का गठन किया गया है। राज्य में भूपेश बघेल सरकार के आने से छत्तीसगढ़ में पौनी पसारी से संबंधित सभी कारिगिरों को सम्मान और काम दोनों ही मिल रहा है।  बता दें कि क्षेत्र के कारपेंटर संगठित नहीं थे। जिस कारण उन्हें काम का उचित मेहनताना भी नहीं मिलता था। अब संगठन के माध्यम से सभी कारपेंटरों का कामवार दर तय होगा। जिस पर संघ के सभी कामगार अमल करेंगे। कारपेंटरो के लिए यह एक शानदार प्रयास है, जिसमें सभी कारपेंटर एक होकर काम करेंगे। वहीं अपनी कठिनाइयों को भी एक दूसरे को बांट कर रोजगार के अवसरों को पैदा करेंगे। यह भी पढ़े- क्या वेदराम मनहरे के जाने से बीजेपी को होगा फायदा, जानिए विधायक और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्या कहा… धूमधाम से मना पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन, वरिष्ठ कांग्रेसियों को प्रतीक चिन्ह किया भेंट महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने किया सीएम भूपेश का आभार प्रदर्शन

वीडियो