बलौदाबाजार। जिले के हिरमी शराब दुकान में ओवर रेट के मामले पर दुकानदार ग्राहकों से भीड़ गए। दरअसल, देसी शराब दुकान में 10 से 20 रुपए अधिक दर पर शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसे लेकर मदिरा प्रेमी नाराज थे। इस बात की शिकायत आबकारी अधिकारी से करने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही ना होने से लोगों में आक्रोश था। उनका आरोप था कि हिरमी शराब दुकान में उनसे निर्धारित दर से अधिक राशि लिया जाता है जो कि अनुचित और अवैध है। बता दें कि शराब दुकानों में मूल्य से अतिरिक्त राशि लेने का चलन चल पड़ा है। हर जगह से यही शिकायत है कि उन्हें अधिक दर में शराब लेना पड़ रहा है। हिरमी में भी मदिरा प्रेमियों ने इस बात पर नाराजगी जताई है। आबकारी विभाग ने एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब ब्रिकी होने पर एक टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया था। इसमें ग्राहकों के द्वारा मुफ्त में शिकायत की जा सकती है। लेकिन लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। जिसके चलते इन कर्मचारियों के हौसले बुलंद है। ऊपर से नीचे सब लोग मिले हुए है। यह भी पढ़े- क्या वेदराम मनहरे के जाने से बीजेपी को होगा फायदा, जानिए विधायक और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्या कहा… कोरोना मृतकों के आश्रितों को जल्द मिलेंगे 50 हजार रुपए, लेकिन जमा करने होंगे ये जरूरी दस्तावेज, राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर को दिए निर्देश… महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने किया सीएम भूपेश का आभार प्रदर्शन