विकास पर भ्रष्टाचार भारी : भटभेरा पंचायत में कागजों पर काम, खुलासे से ग्रामीण दंग, जांच से भागी महिला सरपंच!

बलौदाबाजार। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में 14वीं और 15वीं वित्त की राशि का किस तरह बंदरबांट किया गया है उसका एक नजारा ग्राम पंचायत भटभेरा में देखने को मिलता है। आरटीआई से निकाले गए जानकारी के तहत शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव पर लाखों रुपए का गबन का आरोप लगाया है।  भौतिक सत्यापन में भी जांच टीम ने यह पाया कि भटभेरा पंचायत के प्रस्ताव में जो जो कार्य कराए गए हैं और जिनका भुगतान भी ले लिया गया है, वह काम कहीं गांव में दिखता ही नहीं। एक पानी टंकी के नाम से 54 हजार रुपए का बिल लगाया गया है, जो गांव में बना ही नहीं है।  वहीं वृक्षारोपण के नाम पर लाखों रुपए की हेरा फेरी की गई है। साथ ही कुर्सी खरीदी, रंग रोगन, कुएं में कैपिंग के नाम पर लाखों रुपया का बिल बना कर पैसे का आहरण कर लिया गया है। गांव वालों ने गौठान में मवेशियों के लिए जो पैरा दान किया था, उसे भी खरीदी बताकर पैसा ले लिया गया है। जांच अधिकारी ने मौके पर सभी निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया।  बता दें कि जानकारी के बाद भी भटभेरा की महिला सरपंच गांव से नदारद थीं। वहीं सचिव द्वारा भी कुछ ठीक-ठाक जवाब नहीं दिया गया। भौतिक सत्यापन को बीच में छोड़कर ही गायब हो गए। जिस पर अधिकारी नाराज हुए। इस सारे मामले की शिकायत अपने उच्चाधिकारियों को देने की बात कही।  शिकायतकर्ता जनपद प्रतिनिधि उमा अनंत ने सारे मामले में सरपंच और सचिव के मिलीभगत की आशंका जाहिर की है। उन्होंने मामले की शिकायत कलेक्टर से करने की जानकारी दी। वहीं जांच अधिकारी ने हफ्ते भर में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही है। हिरमी में MRP से अधिक दाम पर शराब की बिक्री, कर्मचारी और ग्राहक भिड़े…  वीडियो