upsc 2020 final result : शुभम कुमार ने बाजी मारी, छत्तीसगढ़ के आकाश को मिला 94वां रैंक

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम घोषित किया है। मेन एग्जाम 2020 में शुभम कुमार ने टॉप किया है। इसके बाद जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। यूपीएससी ने जनवरी 2021 में सिविल सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा आयोजित की थी, जबकि अगस्त-सितंबर 2021 में आयोजित पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसके परिणाम 24 सिंतबर 2021 का आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर घोषित किए गए हैं। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार पास हुए हैं, जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। इस बीच 151 उम्मीदवारों को प्रोविजनल लिस्ट में डाला गया है। टॉप 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। रिकमंडेड उम्मीदवारों में बेंचमार्क दिव्यांगता वाले 25 व्यक्ति भी शामिल हैं।

बिहार के शुभम कुमार किया टॉप

टॉपर शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे से B Tech (सिविल इंजीनियरिंग) कर चुके हैं और बिहार के कटिहार के कदवा प्रखंड के कुम्हडी गांव  के रहने वाले हैं। शुभम के पिता देवानंद सिंह ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं। शुभम कुमार पिछली बार प्रतियोगिता में 290 रैंक पर थे। IPL-14 CSK vs RCB : धोनी ब्रिगेड ने विराट के धुरंधरों को धोया, 6 विकेट से जीता मैच

जागृति अवस्थी ने महिलाओं की रैंकिंग में टॉप पर

जागृति अवस्थी MANIT भोपाल से बी टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) कर चुकी हैं। भोपाल की जागृति अवस्थी ने महिलाओं की रैंकिंग में टॉप किया है। तीसरा स्थान हासिल करने वाली अंकिता जैन भी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।

छत्तीसगढ़ के आकाश श्रीश्रीमाल को मिला 94वां रैंक

छत्तीसगढ़ के आकाश श्रीश्रीमाल ने भी UPSC परीक्षा पास की है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रहने वाले 25 वर्षीय आकाश श्रीश्रीमाल ने देश में 94वां रैंक हासिल किया है। आकाश श्रीश्रीमाल ने अपनी स्कूलिंग कवर्धा से ही की है। एनआईटी रायपुर से सिविल इंजीनियरिंग 2019 में पास आउट कर उन्होंने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी। आकाश के पिता गुलाबचंद ने मीडिया को बताया कि यूपीएससी एग्जाम किस पैटर्न से होता है। इसे जानने के लिए आकाश ने पहली बार रायपुर से एग्जाम दिया। उसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चले गए। आकाश को दूसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई है। आकाश के पिता गुलाबचंद एलआईसी एजेंट के साथ कृषि कार्य करते हैं। वहीं आकाश पांच बहनों के एक भाई हैं। वह अपने परिवार में सबसे छोटे हैं, आकाश पिता अपने बेटे की सफलता से काफी गदगद हैं। उन्होंने इसका श्रेय परिवार, शिक्षकों और आकाश के दोस्तों को दिया है। महासमुंद के आकाश को 427 वीं रैंक, IAS अफसरों से मुलाकात के बाद बदली जिंदगी महासमुंद के आकाश शुक्ला ने नवोदय से स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद NIT रायपुर से माइनिंग ब्रांच में इंजीनियरिंग की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के लास्ट ईयर में रहते हुए कुछ IAS ऑफिसर से मुलाकात हुई। तब लगा कि प्रशासनिक सेवा में जाना चाहिए। जून 2017 से तैयारी शुरू की। कोचिंग के लिए दिल्ली में भी रहा। फिर एक साल बाद रायपुर लौटा। यहां नालंदा लाइब्रेरी में रोज 7 घंटे पढ़ाई की। ज्यादा फोकस ग्रुप डिस्कशन पर रहा। इससे टॉपिक्स से जुड़े हर तरह के डाउट क्लीयर होते गए। तैयारी का स्तर देखने 35 टेस्ट सीरीज सॉल्व की।

 कोरोना को हराकर शुरू की पढ़ाई

27 साल के आकाश ने इससे पहले CGPSC में भी 9वीं रैंक हासिल की है पटेवा गांव के रहने वाले आकाश कोरोना की दूसरी लहर में गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इसके चलते रायपुर के आम्बेडकर अस्पताल में 9 दिन भर्ती रहे। इसमें भी 6 दिन तक ICU में रहना पड़ा। लंग्स में इंफेक्शन की वजह से वे सांस नहीं ले पा रहे थे। कोरोना से रिकवर होने में दो महीने लगे, लेकिन लौटे तो हौसला नहीं टूटा, पढ़ाई फिर शुरू की।

 इंटरव्यू में छत्तीसगढ़ से खास सवाल

आकाश श्रीश्रीमाल ने बताया कि इंटरव्यू में करीब दो हजार अभ्यर्थी को बुलाया गया था। उनसे इंटरव्यू पैनल ने आधे घंटे तक कई प्रश्न किया। इसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ में शिक्षा की स्थिति को लेकर सवाल पूछे गए। वहीं आकाश शुक्ला ने बताया कि उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट हिस्ट्री था। पूछा गया कि छत्तीसगढ़ का इंडिया की हिस्ट्री में क्या कॉन्ट्रीब्यूशन है? जवाब में कहा कि हमारे राज्य में ट्राइबल आंदोलन हुआ था, जो इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में रहा।

टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी UPSC की परीक्षा में हुई पास

आईएएस अधिकारी और 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी UPSC की परीक्षा में पास हुई हैं। रिया डाबी ने 15वां रैंक हासिल किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2016 में नंबर एक रैंक हासिल करने वाली टीना डाबी ने अपनी बहन की सफलता पर उत्साह साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां रैंक मिला है।” साल 2016 में सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी टॉपर रहीं। टीना ने महज 22 साल की उम्र में ही आईएएस एग्जाम में टॉप किया था। आईएएस एग्जाम टॉप करने पर वह देशभर की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनी। अब उनकी बहन देशभर की लड़िकयों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। वह बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। आईएएस की ट्रेनिंग के बाद टीना को राजस्थान काडर मिला। साल 2018 में टीना ने अतहर आमिर उल शफ़ी खान से शादी रचा ली थी। टीना ने सिविल सेवा की परीक्षा में अव्वल स्थान पाया था जबकि जम्मू कश्मीर के रहने वाले अतहर को इसी परीक्षा में दूसरा स्थान मिला था। अतहर को भी राजस्थान काडर मिला था। लेकिन आपसी सहमति से दोनों की तलाक हो गई है।

यूपीएससी तीन चरणों में

सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल साल चार अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 10 लाख 40 हजार 60 कैंडिडेट ने अप्लाई किया था और 4,82,770 लोग परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 10 हजार 564 कैंडिटेड मुख्य परीक्षा के पास हुए। मुख्य परीक्षा इसी साल जनवरी में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,053 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए उत्तीर्ण हुए। Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround