छत्तीसगढ़ : सवारियों से भरी ऑटो कुएं में गिरी, दो की मौत, चार घायल...

बलरामपुर। सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार ऑटो कुएं में गिर गई। ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए।  घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद चारों को छुट्टी दे दी गई। घटना बलरामपुर थाना के कालिकापुर की है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक रामचंद्रपुर से सवारी लेकर रामानुजगंज जा रहे थे. इसी बीच ग्राम पंचायत कालिकापुर से जब गुजर रहे थे तो सड़क किनारे एक बड़ा कुआं था और बरसाती घास से वह ढका हुआ था। उसी कुएं में ऑटो जा गिरी। घटना के तुरंत बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कुएं में डूब चार लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। मृतका का नाम देवमुनि यादव और माला यादव है। दोनों रिश्ते में चाची-भतीजी थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर रामचंद्रपुर पुलिस पहुंची। कुएं से निकाले गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं हादसे की सूचना के बाद स्थानीय विधायक  बृहस्पत सिंह भी पहुंचे।  दरिंदों ने पार की हैवानियत की हदे, दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म, कई बच्चियों से छेड़छाड़

पोकलेन मशीन से लोगों को निकाला बाहर

कुआं 20 फीट गहरा था। उसमें पानी भी भरा था। इस वजह से लोगों को निकालने में दिक्कत हुई। इसके बाद पोकलेन की मदद से 4 लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन नीलकंठपुर निवासी 40 वर्षीय देवमनी यादव और पत्नी दयाशंकर यादव और उसकी 14 वर्षीय भतीजी माला यादव पुत्री नंदलाल यादव गहरे पानी में डूब गए। ऐसे में पानी बाहर निकालने पंप मंगाया गया। पानी बाहर करने के बाद दोनों शव बरामद हुए।   Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround