बलौदाबाजार : आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट कराने पोस्ट ऑफिसों में इस तारीख से विशेष शिविर, एग्रीकल्चर कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीएटी परीक्षा 26 को...

बलौदाबाजार। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित पीएटी और पीव्हीपीटी की प्रवेश परीक्षा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में रविवार 26 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। वहीं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट के लिए पोस्ट आफिस में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। दरअसल, पीएटी और पीव्हीपीटी परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का दाखिला राज्य के सरकारी एवं निजी एग्रीकल्चर एवं वेटेरिनरी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में होगा। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में इसके लिए तीन परीक्षा केन्द्र-दाऊ कल्याणसिंह शासकीय कॉलेज,पण्डित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल और पण्डित चक्रपाणि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बनाये गए हैं। तीनों केन्द्रों को मिलाकर इस प्रवेश परीक्षा में जिले में कुल 757 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केवल एक ही पाली में सवेरे 9 से 12.15 बजे तक संपन्न होगी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में परीक्षा संबंधी संपूर्ण प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उड़नदस्ताटीम एवं ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा शाखा के प्रभारी आर.के. धु्रव ने व्यापम के दिशा-निर्देश सभी केन्द्राध्यक्षों को जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय से आधा घण्टे पूर्व अर्थात साढ़े 8 बजे कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा। उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। प्रवेश पत्र के साथ कोई एक फोटोयुक्त परिचय पत्र साथ रखना होगा। upsc 2020 final result : शुभम कुमार ने बाजी मारीछत्तीसगढ़ के आकाश को मिला 94वां रैंक

आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट

आधार कार्ड में मोबाईल नंम्बर अपडेट कराने के लिए यूआईडीएआई से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक,पोस्ट ऑफिसों को अधिकृत किया गया है। जिलें के आम नागरिक इन शिविरों का फायदा उठाकर अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंम्बर को अपडेट कर सकतें है। इसके लिए जिलें के पोस्ट ऑफिसों में 1 से लेकर 30 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन होगा। जो इस प्रकार है- 
  • 1 अक्टूबर को ग्राम मोहतरा, कोसमंदी, पवनी, मोपका,
  •  4 अक्टूबर को ग्राम कुसमी, गेंदापल्ली,लटुवा,थोड़ा,
  • 5 अक्टूबर को मढ़ईभट्टा, अर्जुनी सेमराडीह,कोदवा,
  • 6 अक्टूबर को रायकोना,सरखोर, रसेड़ा, परसापाली,
  • 7 अक्टूबर को डमरू,बालपुर, मरदा,
  • 8 अक्टूबर को कोनारी,देवसुन्द्रा, बम्हणपुरी,
  • 11 अक्टूबर गोपालपुर, कोयदा,मोहभट्टा,
  • 12  अक्टूबर अहिल्दा,लक्षणपुर,सुहेला,
  • 13 अक्टूबर को मल्दी, मटिया,बंनसाकरा,
  • 18 अक्टूबर को कोसमकुंडा मोहतरा, बिश्रामपुर,
  •  20 अक्टूबर को अर्जुनी (पलारी),नागरदा,शिकारी केशली,
  • 21 अक्टूबर कुम्हारी,दुरूग, दामखेड़ा,
  • 22 अक्टूबर को सलोनी, बरेली,भटभेरा,
  • 25 अक्टूबर को सर्वा, सलौनी कला,निपानिया,
  •  26 अक्टूबर धनगांव, अमोदी,जांगड़ा,
  • 27  को दतान, कोसमकुंडा, करहीबाजार,
  • 28 को हसुवा,धनशीर,केसदा,
  • 29 अक्टूबर को खैन्दा, सलिहा, सिंगारपुर,
  • 30 अक्टूबर को ग्राम सेंदुरस,परसाडीह, गुर्रा के पोस्ट ऑफिसों में शिविरों का आयोजन होगा।
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround