नक्सल समस्या : गृह मंत्री अमित शाह लेंगे मुख्यमंत्रियों की बैठक, लेकिन सीएम भूपेश बघेल नहीं होंगे शामिल...

ऩई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (आज) को नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बताया जा रहा है कि देश के सबसे प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें शामिल नहीं होंगे। आज तक न्यूज के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की तरफ से भी दो प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। राज्य के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी दिल्ली में हैं जो इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम नहीं है। इसमें महासमुंद जाएंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। upsc 2020 final result : शुभम कुमार ने बाजी मारीछत्तीसगढ़ के आकाश को मिला 94वां रैंक अमित शाह की यह बैठक दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होगी. उद्धव ठाकरे दिल्ली एयरपोर्ट से मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए विज्ञान भवन जाएंगे। यह बैठक 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद वे महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। इसमें केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, आईबी डायरेक्टर अरविंद कुमार और गृह मंत्रालय के तमाम बड़े अफसर शामिल होंगे। सीआरपीएफ के डीजी भी इस बैठक में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शाह इस बैठक में नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उनके राज्यों में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह वर्तमान में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शाह नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण जैसे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में माओवादी हिंसा कम हुई है और अब यह खतरा केवल 45 जिलों में है। फिर भी, देश में कुल 90 जिले ऐसे हैं, जिन्हें नक्सलवाद से प्रभावित माना जाता है। ये जिले केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा संबंधी व्यय योजना के अंतर्गत आते हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2019 में 61 जिलों में नक्सली हिंसा दर्ज की गई थी तो साल 2020 में यह संख्या 45 रह गई थी। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2015 से साल 2020 तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुई हिंसा की विभिन्न घटनाओं में लगभग 380 सुरक्षाकर्मी, 1000 नागरिक और 900 नक्सली मारे गए। इसके साथ ही इसी अवधि में कुल 4200 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। इन मुख्यमंत्रियों को शामिल होने कहा गया जानकारी के अनुसार इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केरल के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को शामिल होने के लिए कहा गया है।  Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround