DC vs RR : संजू सैमसन की पारी नहीं आई काम, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के करीब

नई दिल्ली। आईपीएल-14 के 36वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हरा दिया। अच्छी गेंदबाजी के बावजूद रॉयल्स को 33 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। कप्तान संजू सैमसन की 53 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली लेकिन राजस्थान को हार से बचा नहीं पाए। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। इसके साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गई। टीम के नाम 10 मैचों में 16 अंक हैं। राजस्थान की टीम इस मुकाबले के बाद पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई, उसके नौ मैच में 8 अंक हैं। दिल्ली की ओर से श्रेयस अय्यर ने 43 और शिमरोन हेटमेयर ने ताबड़तोड़ 28 रनों की पारी खेली। दोनों खिलाड़ी के दम पर 6 विकेट पर 154 रन स्कोर खड़ा किया। जिसे दिल्ली ने अच्छा डिफेंड किया। और राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 121 रन पर रोक दिया। सैमसन ने अपनी नाबाद पारी में 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। दिल्ली के लिए एनरिक नोर्तजे ने 4 ओवरों में महज 18 रन देकर दो विकेट निकाले। IPL-14 CSK vs RCB : धोनी ब्रिगेड ने विराट के धुरंधरों को धोया, 6 विकेट से जीता मैच दिल्ली की पारी में अय्यर ने 32 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 43, जबकि हेटमेयर ने 16 गेंदों में 5 चौके की मदद से 28 रन बनाए। राजस्थान के लिए मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने 2-2 विकेट झटके.

दिल्ली के गेंदबाजों शानदार प्रदर्शन

दिल्ली की इस जीत का श्रेय उनके गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने पावर प्ले में राजस्थान को एक भी बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया। राजस्थान की टीम शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 21 रन ही बना सकी। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब पावर प्ले में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा हो। इससे पहले 2009 में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में ऐसा हुआ है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद ही खराब रही। आवेश खान (29 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (1 रन), तो वहीं एनरिक नोर्तजे ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल को चलता किया।

अश्विन ने पूरा किया 250 विकेट

पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए अश्विन (20 रन पर एक विकेट) ने डेविड मिलर (7 रन) को आउट किया, अश्विन की फ्लाइटेड गेंद पर मिलर आगे निकले और पंत ने गिल्लियां बिखेर दीं। टी20 क्रिकेट में यह अश्विन का 250वां शिकार था। इस मामले में पीयूष चावला और अमित मिश्रा सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं, उन दोनों के नाम एकसमान 262 विकेट हैं।

संजू ने खेली बेहतरीन पारी

अक्षर पटेल ने अगले ओवर में रियान पराग (2 रन) को आउट कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया, जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 55 रन हो गया। सैमसन ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और 14वें ओवर में नोर्तजे के खिलाफ चौका जड़ने के बाद रबाडा के द्वारा किए गए 15वें ओवर में तीन बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround