स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के 37वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम हारकर प्लेऑफ से बाहर हो गई है। पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स को 5 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम 7 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पंजाब (Punjab Kings) की तरफ से रवि विश्नोई (24 रन देकर) ने सर्वाधिक तीन और मोहम्मद शमी (14 रन देकर) ने दो विकेट झटके। बता दें कि इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में 8 अंकों के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों की शुरुआत लगभग एक जैसी ही रही। 27 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। वहीं 88 रन पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं लक्ष्य की पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत थोड़ी और खराब हुई। 10 रन के स्कोर उसने दो विकेट में गंवा दिए थे और 60 रन पर सनराइजर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। IPL-14 CSK vs RCB : धोनी ब्रिगेड ने विराट के धुरंधरों को धोया, 6 विकेट से जीता मैच… हैदराबाद (SRH) की तरफ से जेसन होल्डर ने नाबाद 47 रन बनाए जो टीम का सर्वाधिक स्कोर है। होल्डर ने अपनी पारी के दौरान 29 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए। इसके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 31 रनों का योगदान दिया। वहीं मनीष पांडे ने 13, केदार जाधव ने 12 ही बनाए।