दर्दनाक हादसा : नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 की मौत, कई लापता...

पटना। बिहार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने 6 शव बरामद कर लिया है। बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये हादसा शिकारगंज थाना के गोढिया गांव में हुआ। यहां नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। गोढ़िया गांव में नाव पलट गई। इस घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। काफी संख्या में आस-पास के लोग भी इकट्ठा हुए हैं। स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। upsc 2020 final result : शुभम कुमार ने बाजी मारीछत्तीसगढ़ के आकाश को मिला 94वां रैंक Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround