सरकार का दावा : सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज, इस जिला को मिला राज्य में प्रथम पुरस्कार

बलौदाबाजार। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता के तहत प्रदान किया गया है। वहीं बीजापुर जिले को दूसरा पुरस्कार मिला है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह प्रमाण पत्र स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन को प्रदान किया। इस दौरान जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी,जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय मिश्रा भी उपस्थित रहें। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जिलें के स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों,अधिकारियों एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा की आप सभी इसी तरह आम लोगों को अच्छी तरह से स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराते रहें। गौरतलब है कि आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता के कार्ड क्रियान्वयन के तहत राज्य में बलौदाबाजार भाटापारा जिलें को प्रथम एवं बीजापुर जिलें को द्वितीय पुरुस्कार मिला है। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि माह अप्रैल से सितंबर तक जिले के 35 शासकीय चिकित्सालयो में लगभग 10 हजार क्लेम किये गए है। यह क्लेम राशि 7 करोड़ 65 लाख रुपये है। जिले में जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुषमान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ख़ूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में जिले की 10 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में क्लेम की प्रतिशत आईपीडी के विरूद्ध 70 प्रतिशत से अधिक है। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में इस वर्ष के अंत तक सभी योजनांतर्गत शासकीय चिकित्सालय में शत प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर ने दी स्वास्थ्य विभाग को बधाई

 जिले की इस बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें यही नहीं रुकना है स्वास्थ्य सुविधाओं में सतत विस्तार होते रहना चाहिए। हमारा सरकारी अस्पताल उत्कृष्ट सेवा आम नागरिकों को मुहैया कराते रहे। साथ ही आप सभी इसी मेहनत और लगन से कार्य करते रहें।

निजी अस्पताल में लूट, कार्ड का कोई औचित्य नहीं

सरकारी अस्पताल में आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता के जरिये बेहतर उपचार के लिए बलौदाबाजार जिला को पहला पुरस्कार मिला है। लेकिन निजी अस्पताल में इस योजना का बुरा हाल है।  इसका लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा। अधिकतर गरीबों का जवाब है कि उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज के लिए कार्ड तो दिया लेकिन उनसे रुपए वसूले गए। नहीं देने पर मरीज को बेवजह रोक कर रखा गया। मजबूरी में हमें रुपए देने पड़े। निजी अस्पताल वाले जानबूझकर गरीबों को लूटते हैं। एक तो कार्ड ले लेते है और बिल बढ़ाकर दिखाते हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने सभी इलाज की एक निश्चित राशि (पैकेज) तय की है। लेकिन निजी अस्पताल पैकेज से ज्यादा चार्ज वसूलते है। बिल भी नहीं दिया जाता। अगर पैकेज में भी इलाज करते हैं तो फिर भी अस्पताल वाले वसूली करते हैं। परिजनों को धमकी दी जाती है। ऐसा नहीं की इसकी जानकारी सरकार को नहीं है। इसके बावजूद बेबस लोग लूटे जा रहे हैं। सरकार योजना के नाम पर वाहवाही जरूर लूट ले, लेकिन असल में जिनको फायदा मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा। सिर्फ अस्पताल वालों का फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल प्रेमियों को दी बड़ी सौगात, अकादमी की वर्षों पुरानी मांगे हुई पूरी, इस तारीख को खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन…  Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround