सरकारी नौकरी : SSC ने निकाली 3261 पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए नौकरी निकाली है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर सेलेक्‍शन पोस्ट फेज़ 9 के तहत भर्ती शुरू किए जाने की सूचना दी है. SSC Selection Post Phase 9 के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें हर कैटेगरी के पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा। यह भी पढे़- नौकरी : विद्युत कंपनी में बंपर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन  

हेड क्लर्क, ड्राइवर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

MTS, ड्राइवर, साइंटिफिक असिस्टेंट, अकाउंटेंट, हेड क्लर्क, कंजर्वेशन असिस्टेंट टेक्निकल, समेत अन्‍य के कुल 3261 रिक्त पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे जबकि चालान के माध्‍यम से फीस जमा करने की लास्‍ट डेट 1 नवंबर 2021 है। उम्‍मीदवारों को भर्ती के लिए जनवरी/फरवरी 2022 में एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  upsc 2020 final result : शुभम कुमार ने बाजी मारीछत्तीसगढ़ के आकाश को मिला 94वां रैंक

योग्यता चेक कर भरे आवेदन

आवेदन करने के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्‍मीदवार तक पात्र हैं। पदानुसार निर्धारित योग्‍यताओं की जानकारी चेक कर उम्‍मीदवार आवेदन दर्ज कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए 100 रुपये की एप्लिकेशन फीस भी जमा करनी होगी।

ऑनलाइन एग्‍जाम और स्क्लि टेस्‍ट में

उम्‍मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्‍जाम और स्क्लि टेस्‍ट में प्रर्दशन के आधार पर किया जाएगा। कोई भी अन्‍य जानकारी केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन ssc.nic.in पर चेक करें। IPL-14 CSK vs RCB : धोनी ब्रिगेड ने विराट के धुरंधरों को धोया, 6 विकेट से जीता मैच DC vs RR : संजू सैमसन की पारी नहीं आई काम, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के करीब PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के दम पर जीता मैच, हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround