'गुलाब' चक्रवात : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में तब्दील हो गया है। रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के गोपालपुर और ओड़िशा के कलिंगपट्टनम तट से टकराने की आशंका है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओड़िशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुलाब चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। राज्य के बस्तर इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई है।  रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, तूफान के टकराने से बस्तर संभाग में तेज हवा और वर्षा दोनों का असर होगा। 27 सितंबर की सुबह गुलाब चक्रवात के कमजोर होकर बस्तर जिले में प्रवेश करने की संभावना बन रही है। रात तक बीजापुर जिले के पार विदर्भ की ओर चला जाएगा। इसके प्रभाव से 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है। एचपी चंद्रा का कहना कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर में भारी बारिश की संभावना है। कोण्डागांव और कांकेर में भी भारी बरसात होगी। मौसम विभाग ने राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग को तूफान और उसके अनुमानित प्रभाव की जानकारी दे दी है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति से निपटने की तैयारियों में लगा है। कृषि को छोड़ सभी उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे स्मार्ट मीटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सहमति

रायपुर और दुर्ग संभाग में बारिश

गुलाब चक्रवात के बाद के हालात से रायपुर और दुर्ग संभाग भी प्रभावित होंगे। बताया जा रहा है, 27 सितंबर को बालोद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बरसात हो सकती है। रायपुर और दुर्ग संभाग के दूसरे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

गुलाब चक्रवात असर, इन राज्यों में, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, महाराष्ट्र, विदर्भ, तमिलनाडु , पुड्डुचेरी और केरल में भी मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में हल्की से थोड़ी ज्यादा बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब-हरियाणा में बारिश की आशंका

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल में विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी और तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में कई हिस्सों में बर्फबारी होने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, हरियाणा और पंजाब की बात करें तो आज कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है।  PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के दम पर जीता मैचहैदराबाद प्लेऑफ से बाहर Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround