सितंबर के आखिरी तक निपटा लें बैंक के ये जरूरी काम, नहीं तो होगी परेशानी, अक्टूबर में बैंक 21 दिन हो सकते हैं बंद, देखें लिस्ट...

रायपुर। अक्टूबर महीने में कई त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसके चलते कई सरकारी संस्थानों में छुट्टी होगी। कहा जा रहा है कि कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। देशभर के सभी बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे। हालांकि सभी जगह 21 दिन बंद नहीं होगी, बैंक की छुट्टी अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग होंगे। दरअसल, आरबीआई द्वारा बैंकों को लेकर जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उसमें कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी शामिल होती हैं। ऐसे में आप अपने काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी हैं, जो सितंबर तक ही निपटाने जरूरी हैं, जिसमें बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराना और डीमैट अकाउंट की केवाईसी आदि शामिल हैं। ये काम आपको 30 सितंबर तक निपटाने जरूरी हैं, वरना आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  बैंक में आपको कोई काम है तो इस महीने छुट्टियों की लिस्ट (Bank holidays list) देखकर जाएं। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस महीने पड़ रही कुछ छुट्टियां,त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इस महीने में रविवार की 5 छुट्टियां होंगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इसी महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, जिस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को महालया अमावस्या के अवसर पर कुछ शहरों में बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (महासप्तमी) के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा, दशहरा,विजयादशमी के अवसर पर ज्यादातर शहरों में बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर को बारावफात के अवसर पर कई इलाकों और 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन है। अक्टूबर में छुट्टी की पूरी लिस्ट 1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद) 3 अक्टूबर- रविवार 6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद 7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद 9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार 10 अक्टूबर- रविवार 12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महासप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) – अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद 16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद 17 अक्टूबर- रविवार 18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.  20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद 22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद 23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार 24 अक्टूबर- रविवार 26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद 31 अक्टूबर- रविवार सरकारी नौकरी : SSC ने निकाली 3261 पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई डीमैट अकाउंट की केवाईसी जरूर करा लें 

  • सेबी ने डीमैट अकाउंट खुलवाने के नियमों में कुछ बदलाव किया है, जिसके तहत अगर आपके पास डीमैट अकाउंट है और अब तक केवाईसी नहीं कराया है तो 30 सितंबर तक जरूर करा लें, क्योंकि केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में 30 सितंबर के बाद आपका डीमैट अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद आप स्टॉक मार्केट में ट्रेड नहीं कर पाएंगे।

सितंबर तक ही निपटाने जरूरी

 बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराएं  एक अक्तूबर से एक नया नियम यानी ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू होने वाला है। ऑटो डेबिट में होता ये है कि अगर आपने एलआईसी, बिजली बिल या किसी भी प्रकार के अन्य खर्च को ऑटो डेबिट मोड में डाला है तो एक निश्चित तारीख पर पैसा अपने आप आपके अकाउंट से कट जाएगा। लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका सही मोबाइल नंबर बैंक में अपडेट होना जरूरी है। 30 सितंबर तक ये काम करा लेंगे तो फायदे में रहेंगे।  कृषि को छोड़ सभी उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे स्मार्ट मीटरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सहमति 1 अक्तूबर से इन बैंकों की पुरानी चेक बुक हो जाएगी बंद ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की मौजूदा चेक बुक 1 अक्तूबर से बंद हो जाएंगी। अगर इन बैंकों में आपका अकाउंट है और आपके पास इन बैंकों की पुरानी चेक बुक है, तो नई चेक बुक के लिए 30 सितंबर तक अप्लाई कर दें या बैंक जाकर नई चेक बुक ले लें, वरना आपको ट्रांजैक्शन में दिक्कत हो सकती है।  डीमैट अकाउंट की केवाईसी जरूर करा लें  सेबी ने डीमैट अकाउंट खुलवाने के नियमों में कुछ बदलाव किया है, जिसके तहत अगर आपके पास डीमैट अकाउंट है और अब तक केवाईसी नहीं कराया है तो 30 सितंबर तक जरूर करा लें, क्योंकि केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में 30 सितंबर के बाद आपका डीमैट अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद आप स्टॉक मार्केट में ट्रेड नहीं कर पाएंगे।  Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround