CSK vs KKR : रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी, आखिरी गेंद पर चेन्नई ने जीता मैच

नई दिल्ली। आईपीएल  (IPL 2021) का 38वां मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच दो विकेट से अपने नाम किया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 171 रनों का लक्ष्य दिया था। चेन्नई ने पारी की आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम किया। रवींद्र जडेजा ने शानदारी तूफानी पारी खेली। केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 45, नीतीश राणा ने 37 और दिनेश कार्तिक ने 26 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में चेन्नई ने फाफ डु प्लेसी (43), ऋतुराज गायकवाड़ (40), मोइन अली (32) और आखिरी समय में रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी के दम पर मैच अपने नाम किया। चेन्नई ने फाफ डु प्लेसी (43), ऋतुराज गायकवाड़ (40), मोइन अली (32) और आखिरी समय में रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी के दम पर 172 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

केकेआर ने दिया 172 रनों का लक्ष्य

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए और चेन्नई को 172 रनों का लक्ष्य दिया। केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 45, नीतीश राणा ने 37 और दिनेश कार्तिक ने 26 रन बनाए। वहीं चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर और जॉश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा के नाम एक विकेट रहा।

चेन्नई की टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

चेन्नई ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया। चेन्नई की टीम ने जीत के हैट्रिक के साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्ज़ा कर लिया है।  PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के दम पर जीता मैच, हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround