RCB vs MI : हर्षल पटेल की हैट्रिक से मुबई की हुई हार, कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक...

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में रविवार को बैंगलोर ने गेंदबाजों के दम पर मैच जीत लिया। बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल (56) और विराट कोहली (51) ने अर्धशतक जमाया। वहीं हर्षल पटेल ने हैट्रिक के साथ चार विकेट लिया। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर बैंगलोर ने आईपीएल के 39वें मैच में मुंबई को 54 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर्षल पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर हैट्रिक के साथ चार विकेट झटके। इसके अलावा युजवेंद्र चहल (11 रन देकर तीन विकेट) और ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन देकर दो विकेट झटके। मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है। इस हार के साथ मुंबई की टीम अंकतालिक में सातवें पायदान पर खिसक गई है। वहीं, बैंगलोर अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर मैच की बात करें तो बैंगलोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत को धीमी हुई लेकिन इसके बाद फिर टीम ने लय पकड़ी। पहले विकेट के लिए डिकॉक और रोहित के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद उसके धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। 97 रन पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। वहीं, 17वें ओवर में हर्षल पटेल ने हैट्रिक लेकर मुंबई का हालत और पस्त कर दिया। बैंगलोर की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।   CSK vs KKR : रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी, आखिरी गेंद पर चेन्नई ने जीता मैच Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround